Browsing daily archive

July 26, 2021

मुख्य सचिव के साथ वार्ता विफल: ऊर्जा निगम के 3500 से अधिक कर्मचारी मध्य रात्रि से हड़ताल पर

देहरादून: 14 सूत्रीय माँगों पर आंदोलित उत्तराखंड के तीनों ऊर्जा निगमों के 3500 से अधिक कर्मियों की सचिव सौजन्या और फिर मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू से वार्ता विफल हो गई। उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने हड़ताल का एलान कर दिया। वहीं, शासन के अधिकारियों को जब इसका पता चला तो उन्होंने कर्मचारी संगठनों के पास यूपीसीएल धरना स्थल पर मीटिंग के मिनट्स भेजे। लेकिन हड़ताली कर्मियों ने आरोप लगाया कि सरकार कैबिनेट में विचार करने का वादा कर मुकर गई क्योंकि 27 जुलाई को कैबिनेट होनी थी जिसे अब 30 जुलाई को कर दिए जाने की […]

SOP अब नाम का रहा कोविड कर्फ़्यू: धामी सरकार ने 4 अगस्त तक बढ़ाया कोविड कर्फ़्यू, दफ़्तरों में सौ फीसदी कर्मचारी, स्पा-सैलून, थियेटर खुले पर ये पाबंदियां बरक़रार

देहरादून: धामी सरकार ने कोरोना के घटते मामलों के चलते कोविड कर्फ़्यू को अब नाममात्र ते लिए एक हफ्ते और बढ़ा दिया है। उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू चार अगस्त सुबह छह बजे तक जारी रहेगा। अब सरकारी और गैर-सरकारी दफ़्तरों में 50 फीसदी कार्मिकों को बुलाने की शर्त वापस ले ली गई है। केंद्र और राज्य सरकार के दफ़्तर अब सौ फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा है कि 27 जुलाई सुबह 6 बजे से 4 अगस्त सुबह 6 बजे तक कोविड कर्फ्यू प्रभावी रहेगा। इस दौरान राजनीतिक, सामाजिक, खेल गतिविधियां, मनोरंजन, शैक्षिक सांस्कृतिक समारोह […]

क़ाबिल ए तारीफ: सीएम हाउस जाकर युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अच्छा मैसेज दिया, बिना टोटके जाते तो और अच्छा संदेश जाता, आखिर दोष आवास में नहीं जनता की आशाओं पर खरा न उतरना या आलाकमान के कटपुतली नाच में ठहरा ‘सरकार’

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के मुखिया की शपथ के 22 दिन बाद ही सही पर आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास रहने के लिए चले गए हैं। ऐसा कर युवा मुख्यमंत्री ने अच्छा संदेश दिया है। हालाँकि एकाध वास्तु के टोटके पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी अपनाए थे, खबर है कि कुछ दोष मुख्यमंत्री धामी ने भी दूर कराए हैं गृह प्रवेश करने से पहले। लेकिन चलिए जनता की 22-25 करोड़ रु की गाढ़ी कमाई से बने इस पंचतारा आवास में रहने के लिए युवा मुख्यमंत्री ने हिम्मत दिखाकर सुखद संदेश दिया है। आप कल्पना कीजिए ये जन धन […]

सरकार के साथ संयुक्त मोर्चा की वार्ता विफल: ऊर्जा निगमों के 10 संगठन आंदोलन पर मध्य रात्रि से हड़ताल, होगी बत्ती गुल रखें मोमबत्ती, जनरल-ओबीसी एम्पलाइज एसोसिएशन का समर्थन

देहरादून: ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की शासन के साथ वार्ता विफल हो गई है। अब सरकार के साथ आर-पार करने की हुंकार भर रहे कर्मचारी मध्य रात्रि से हड़ताल पर चले जाएंगे। इसका मतलब होगा विद्युत आपूर्ति और उत्पादन पर असर, इसीलिये आम आदमी से ऊर्जा निगम कर्मियों द्वारा बनाए गए विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने दीया-बत्ती, मोमबत्ती और मोबाइल, बैट्री आदि चार्ज रखने को कह दिया है। ऊर्जा कर्मचारी संगठन के प्रवक्ता दीपक बेनीलाल ने बताया कि शासन के साथ सोमवार को हुई वार्ता विफल रही है लिहाजा अब हड़ताल के अलावा दूसरा विकल्प नहीं बचा है।मुख्य सचिव से […]

Adda IN-Depth धामी राज में मंत्री आहत अफसर बन रहे आफत! कर्मकार कल्याण बोर्ड में किसका रहेगा दबदबा, खांटी भाजपाई सत्याल या श्रम मंत्री हरक सिंह रावत ही साबित होंगे बिग बॉस

देहरादून: श्रम मंत्री डॉ हरक सिंह रावत और कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल में बैर पुराना है लेकिन ये मामला अब सीएम पुष्कर सिंह धामी के गले की फांस बनता जा रहा है। मंत्री हरक सिंह रावत ने यहां तक बोल दिया है कि अगर मुख्यमंत्री को सत्याल में ज्यादा क़ाबिलियत नजर आती हैं तो श्रम विभाग मुझसे लेकर उनको मंत्री बना दें, मैं दूसरे विभाग देख लूँगा। अब यह मसला आसान कतई नहीं ठहरा क्योंकि आसान रहता तो हरक सिंह रावत दो बार पिछले सीएम तीरथ सिंह रावत को भी कह चुके थे लेकिन 115 दिन […]