लूटा गया भारत: रूसी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ने बताई अंग्रेजी लूट की कहानी
दिल्ली: रूसी चैनल RT डाक्यूमेंट्री की फिल्म “लूटा गया भारत” की पहली ऑफ़लाइन स्क्रीनिंग नई दिल्ली और मुंबई के ‘रशियन हाउस’ में हुई। फिल्म को RT डॉक्यूमेंट्री की प्रमुख, येकातेरीना याकोवलेवा और फिल्म के लेखक आर्त्योम वोरोबेय द्वारा प्रस्तुत किया गया। फिल्म को अंग्रेजी सब-टाइटल के साथ हिंदी भाषा में प्रस्तुत किया गया। अंग्रेजों द्वारा की गई लूट को उजागर करने के लिए इसे पूरे भारत में दिखाया जायेगा। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे अंग्रेजों ने भारत को उपनिवेश बनाया और लूटा, साथ ही कैसे भारतीयों पर विदेशी विचार थोपे गए, जिससे निकलना आज भी मुश्किल है। भारतीय […]