CM पुष्कर सिंह धामी का बर्थडे: BJP मना रही संकल्प दिवस के रूप में, मुख्यमंत्री ये खास दिन ऐसे करेंगे सेलिब्रेट
देहरादून: 16 सितम्बर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami, Chief Minister) का जन्मदिन है और भाजपा (Uttarakhand BJP) इस दिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी। कल दिनभर प्रदेश में भाजपा कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने जन्मदिन को बेहद सादगी के साथ बाकी दिनों की तरह ही शासकीय कामकाज करते हुए सेलिब्रेट करेंगे। मुख्यमंत्री धामी अपने जन्मदिन पर देहरादून के घंटाघर पर संकल्प दौड़ में हिस्सा लेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेंगे। सीएम 9:20 बजे आईटीबीपी सीमाद्वार पहुंचकर आईटीबीपी द्वारा आयोजित […]