न्यूज़ 360

अब तक पिछड़ती दिख रही कांग्रेस एक्शन में: चुनावी मोड में आई पार्टी ने बदले संगठन के सूरमा, बना डाली दस चुनावी कमेटियां, जानिए हाईकमान ने 22 बैटल में किसे कहां रखा,13 प्रवक्ता, 8 मुख्य प्रवक्ता

Share now

दिल्ली/देहरादून: पंजाब में कैप्टेन वर्सेस सिद्धू कलह शांत कराकर कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड में भी पार्टी को चुनावी धार दे दी है। गुरूवार देर शाम कांग्रेस ने बिग एनाउंसमेंट करते हुए हरदा को कैंपेन कमेटी, गणेश गोदियाल को पीसीसी चीफ, चार वर्किंग प्रेज़िडेंट और प्रीतम को सीएलपी लीडर बना दिया। आर्येंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसी के साथ चुनाव 2022 के लिए जरूरी 10 कमेटियां भी घोषित कर दी हैं। आइए जानते हैं उत्तराखंड कांग्रेस के किन चेहरों को कौनसा टास्क पार्टी हाईकमान ने सौंपा है।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों की चौकड़ी ये रही:-

तिलक राज बेहड़, प्रो. जीत राम, रंजीत रावत और भुवन कापड़ी

कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति:-

हरीश रावत अध्यक्ष, प्रदीप टम्टा उपाध्यक्ष, दिनेश अग्रवाल को बनाया गया संयोजक। नारायण राम आर्य, मंत्री प्रसाद नैथानी, हरीश धामी, विक्रम सिंह, नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा, हेमेश खर्कवाल, हाजी तस्लीम अहमद, गोदावरी थपलियाल को सदस्य बनाया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कोर कमेटी:-

देवेंद्र यादव अध्यक्ष, गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, हरीश रावत, किशोर उपाध्याय, प्रदीप टम्टा, काजी निजामुद्दीन, प्रकाश जोशी, करण मेहरा, नव प्रभात, राजेंद्र भंडारी, म्यूख महर, मनीष खंडूरी, आदेश चौहान, ममता राकेश और आयेंद्र शर्मा सदस्य बनाए गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस की 11 सदस्यीय समन्वय समिति:-

किशोर उपाध्याय को अध्यक्ष बनाया गया है। हरीश रावत, प्रदीप टम्टा, काजी निजामुद्दीन, करन मेहरा, प्रकाश जोशी, नवप्रभात, आर्येन्द्र शर्मा, विजय सारस्वत, धीरेन्द्र प्रताप सिंह और राजीव महर्षि समिति के सदस्य बनाए गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस की 15 सदस्यीय मेनीफैस्टो कमेटी:-

पूर्व मंत्री नवप्रभात को अध्यक्ष बनाया गया है हालाँकि वे अभी चार्ज लेने से इंकार करते दिख रहे हैं। जबकि महेन्द्र पाल को उपाध्यक्ष और सूर्यकांत धस्माना को संयोजक बनाया गया है।विधायक मनोज रावत, मातबर सिंह कंडारी, फुरकान अहमद, मदन सिंह बिष्ट, मनोज तिवारी, प्रेमानंद महाजन, संजय पालीवाल, हाजी सरवरयार खान, सतपाल ब्रह्मचारी, जगतार सिंह बाजवा, लक्ष्मी राणा और नानक चन्द को सदस्य बनाया गया है।

प्रदेश कांग्रेस की 11 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति:-

प्रकाश जोशी को समिति का अध्यक्ष और राजेन्द्र भंडारी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि जयेन्द्र रमोला को संयोजक और ज्योति रौतेला, नारायण सिंह बिष्ट, सूरज राणा, प्रशांत वर्मा, उर्मिला बिष्ट, रणजीत दास, मनोहर आर्य और सूरज प्रहरी को सदस्य बनाया है।

प्रदेश कांग्रेस की 11 सदस्यीय पब्लिसिटी कमेटी:-

डॉ इंदिरा ह्रदयेश के बेटे सुमित हृदेयश को अध्यक्ष, सरोजनी कैन्थुरा को उपाध्यक्ष और राजीव महर्षि को संयोजक बनाया है। नारायण पाल, मुक्ता सिंह, केसर सिंह नेगी, गजे सिंह, हिमांशु गावा, प्रदीप तिवारी, विशाल डोभाल और अनुपम शर्मा को सदस्य बनाया है।

प्रदेश कांग्रेस की 11 सदस्यीय आउटरीच कमेटी:-

धीरेंद्र प्रताप सिंह को अध्यक्ष, प्रदीप जोशी को उपाध्यक्ष और इशिता सेधा को संयोजक बनाया गया है। जबकि कर्नल मोहन सिंह रावत, सीपी शर्मा, नवतेज सिंह, मोहित उनियाल, देवेंद्र प्रताप सिंह, शांति प्रसाद भट्ट, संजीव चौधरी और संजय सिंह सदस्य बनाए गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस की 11 सदस्यीय प्रशिक्षण कमेटी:-

विजय सारस्वत को अध्यक्ष, राजपाल बिष्ट उपाध्यक्ष और इंदु मान को संयोजक बनाया गया है। राजकुमार, बिट्टू कर्नाटक, महेश प्रताप राणा, रवि बहादुर, खस्टी बिष्ट, ओपी चौहान, राजेश शिवपुरी और रमेश इंदवान सदस्य बनाए गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस की 25 सदस्यीय पी०ई०सी० कमेटी:-

कार्यक्रम मूल्याँकन समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह उपाध्यक्ष और सुरेंद्र सिंह नेगी को संयोजक बनाया गया है। हरीश रावत, किशोर उपाध्याय, गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रदीप टम्टा, काजी निजामुद्दीन, करण महरा, महेंद्र सिंह महरा, केसी बाबा, प्रकाश जोशी, ममता राकेश, रणजीत रावत, नव प्रभात, मनीष खंडूड़ी, दिनेश अग्रवाल, शूरवीर सजवाण, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, हीरा सिंह बिष्ट, विजयपाल सजवाण, आर्येंद्र शर्मा, राजेंद्र भंडारी, म्यूख महर और राम सिंह सैनी सदस्य बनाए गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस की 27 सदस्यीय मीडिया कमेटी:-
13 प्रवक्ता व 13 मीडिया को-ऑरेडिनेटर बनाए गए

राजीव महर्षि को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। जबकि दीपक बलूटिया, गरिमा दसौनी, राजेश चमोली, लखपत बुटोला, डॉ.प्रतिभा सिंह, दिनेश कुंजवाल, दीप बोहरा, बिमला जोशी, राजा चौहान, सुरेश नेगी, सूरत सिंह नेगी, गणेश उपाध्याय और सुजाता पॉल को प्रवक्ता बनाया गया है। इनके अलावा गोविंद सिंह बिष्ट को नैनीताल, हरीश एठानी को बागेश्वर, प्रीत ग्रोवर को ऊधमसिंह नगर, महेश चंद को चंपावत, रमेश सकलानी को अल्मोड़ा, मुकेश पंत को पिथौरागढ़, राकेश रंजन भिलंगवाल को चमोली, बलवीर सिंह रावत को पौड़ी, आकाश कृषाली को टिहरी, दिनेश गौड़ को उत्तरकाशी, महेश सैनी को हरिद्वार, महिपाल कुंवर को रुद्रप्रयाग और राजेश चमोली को देहरादून जिले का मीडिया कॉर्डिनेटर बनाया गया है।

चुनावी जंग में उतर रही कांग्रेस ने बनाए 8 वरिष्ठ प्रवक्ता:-

सांसद प्रदीप टम्टा, एआईसीसी सचिव काजी निजामुद्दीन, करण मेहरा, मनोज रावत, सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, डॉ.आरपी रतूड़ी और मथुरादत्त जोशी को वरिष्ठ प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

Show More

The News Adda

The News अड्डा एक प्रयास है बिना किसी पूर्वाग्रह के बेबाक़ी से ख़बर को ख़बर की तरह कहने का आख़िर खबर जब किसी के लिये अचार और किसी के सामने लाचार बनती दिखे तब कोई तो अड्डा हो जहां से ख़बर का सही रास्ता भी दिखे और विमर्श का मज़बूत मंच भी मिले. आख़िर ख़बर ही जीवन है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!