Growth स्टोरीNews Buzzन्यूज़ 360शिक्षासमाज

रविवार को है दून बुक फेस्टिवल का आखिरी दिन, किताबों पर 20-25 प्रतिशत की छूट

दून पुस्तक महोत्सव में एन.बी.टी. द्वारा एक अभिनव प्रयोग के तहत हिंदी भाषा की लोकप्रिय कहानियों का गढ़वाली-कुमाउंनी अनूदित संस्करण प्रस्तुत किया गया है। गढ़वाली-कुमाउंनी भाषा में रचित लघु कथाएं, चित्रकथाएं, कहानी संग्रह देहरादून के पुस्तक प्रेमियों की पसंद बना हुआ है।

Share now
दून पुस्तक महोत्सव 2026
Doon Book Festival 2026: राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की ओर से आयोजित 9 दिवसीय दून पुस्तक महोत्सव समापन की ओर है। 04 अप्रैल से शुरू हुए बुक फेस्टिवल का रविवार को आखिरी दिन है। पाठकों की अभिरुचि और आमद को देखते हुए बुक स्टॉल पर प्रकाशकों द्वारा 20 से 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। पाठक अपनी पसंदीदा पुस्तकों और रचनाकारों की कृतियां खरीदने के लिए पुस्तक मेले में उमड़ रहे हैं। प्रकाशकों का कहना है कि देहरादून के पाठक अच्छी संख्या में पहुंच रहे हैं।
एन.बी.टी. प्रकाशन के स्टॉल में भारत के इतिहास, भूगोल, राजनीति, प्रसिद्ध विभूतियों के साथ-साथ गढ़वाली एवं कुमाउंनी में लिखित बाल साहित्य को पाठक हाथों हाथ ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पुस्तक एक्साम वॉरियर्स भी बच्चों को भा रही है। वाणी प्रकाशन के अतुल माहेश्वरी ने बताया कि पाठक बड़ी संख्या में किताबें खरीदने आ रहे हैं। गुनाहों का देवता, दीवार में एक खिड़की रहती है, राग दरबारी की खासी मांग है। युवा पाठकों में जॉन ऐलिया की शायरी की मांग भी ज्यादा है। समय साक्ष्य प्रकाशन के प्रवीन भट्ट का कहना है कि उत्तराखंडी लेखकों की कथा संग्रह व कविता संग्रह को खरीदने में पाठक अच्छी रुचि दिखा रहे हैं।दिनकर पुस्तकालय के नयन झा रामधारी सिंह दिनकर, धर्मवीर भारती जैसे रचनाकारों की काफी मांग है। हिंद युग्म के अनिल यादव बताते हैं कि विनोद कुमार शुक्ल, मानव कौल, दिव्य प्रकाश दुबे, नीलोत्पल मृणाल, मधु चतुर्वेदी की रचनाओं को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। रेख्ता प्रकाशन में अकबर इलाहाबादी, मिर्जा गालिब, फैज अहमद फैज, राहत इंदौरी की किताबें काफी बिक रही हैं, संजीव सराफ की हर मौके के लिए शुर पहली पसंद बनी हुई है।

राजकमल प्रकाशन के मनीष पांडे का कहना है कि मेले की शुरूआत में पाठकों की संख्या कुछ कम थी, लेकिन अब काफी संख्या में पुस्तक प्रेमी पहुंच रहे हैं। राहुल सांकृत्यायन, राही मसूम रजा, श्रीलाल शुक्ल, काशीनाथ सिंह की रचनाओं की मांग अधिक है। विनसर प्रकाशन के स्टॉल में उत्तराखण्ड के इतिहास, भूगोल, समसामयिकी सहित गढ़वाली कुमाउंनी के प्रमुख रचनाकारों की पुस्तकें मिल रही हैं।

महोत्सव के अंतिम पड़ाव पर प्रकाशक भी पाठकों को किताबों पर 20 से 25 प्रतिशत की आकर्षक छूट दे रहे हैं, ताकि पाठक भी अपनी पसंदीदा किताबें अपने कलेक्शन में शामिल कर सकें।

देहरादून के पाठकों को पसंद आ रहा है गढ़वाली-कुमाउंनी बाल साहित्य

दून पुस्तक महोत्सव में एन.बी.टी. द्वारा एक अभिनव प्रयोग के तहत हिंदी भाषा की लोकप्रिय कहानियों का गढ़वाली-कुमाउंनी अनूदित संस्करण प्रस्तुत किया गया है। गढ़वाली-कुमाउंनी भाषा में रचित लघु कथाएं, चित्रकथाएं, कहानी संग्रह देहरादून के पुस्तक प्रेमियों की पसंद बना हुआ है।

कुमाउंनी भाषा में कहानी संग्रह- बढ़नै जाणी कान, गज्जू हिटण भैगो, हाथी और कुकुर, काथ द्वी कुकरोंकि, तथा भुलिया झन कका जैसी लंबी कहानी सहित जस कै तस, आम वलि चड़ि, स्यू घ्यटल, धनैशा प्वाथलि उड़न सिखौ नामक चित्र कथाएं पाठकों को काफी पसंद आ रही हैं।

वहीं गढ़वाली भाषा बाल साहित्य में गुलाब क दगड़ू, अभिमानै हार जैसी लंबी कहानी, जबकि सिमार वाव् उड्यार, छिपाडु हर मेंढकु, हर्यळि की खेज चित्रकथाएं उपलब्ध हैं। कथा संग्रह के अंतर्गत बौड़ि गेनि म्वारी, चखुल्यूं का चौंळ, तथा हैर्याली अर पाणि, एक बियां अजाण सि, नन्हा हैरा चखुला कहानियां खूब बिक रही हैं।

एन.बी.टी के निदेशक युवराज मलिक का कहना है कि क्षेत्रीय भाषा-साहित्य तथा संस्कृति को प्रोत्साहित करते हुए उत्तराखण्ड को देश और दुनिया के साहित्यिक केन्द्र के रूप में विकसित करना दून बुक फेस्टिवल का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के सफल आयोजन के लिए वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आभारी हैं, जिनके सहयोग से इस आयोजन की कल्पना फलीभूत हुई है।

Show More

The News Adda

The News अड्डा एक प्रयास है बिना किसी पूर्वाग्रह के बेबाक़ी से ख़बर को ख़बर की तरह कहने का आख़िर खबर जब किसी के लिये अचार और किसी के सामने लाचार बनती दिखे तब कोई तो अड्डा हो जहां से ख़बर का सही रास्ता भी दिखे और विमर्श का मज़बूत मंच भी मिले. आख़िर ख़बर ही जीवन है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!