
- हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में शोर्ट सर्किट के चलते हुई भगदड़ में छह लोगों की मौत
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान
Haridwar Stampede: हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध माँ मनसा देवी मंदिर मार्ग पर करंट फैलने की अफ़वाह के बाद मची भगदड़ में अब तक छह लोगों की मौत हो गई है और 30 के लगभग लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज चल रहा है। रविवार की सुबह आई इस दुखद खबर के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक किसी ने करंट फैलने की अफवाह फैला दी जिसके बाद वहां भारी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना के तुरंत बाद पुलिस- प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया और घायलों को तुरंत अस्पतालों में पहुंचाया गया है।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब नौ बजे के आसपास मंदिर की चढ़ाई कर रहे श्रद्धालुओं के बीच किसी ने करंट फैलने की अफवाह फैला दी, जिससे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी में लोग एक-दूसरे पर गिर गए। चीख-पुकार के बीच कई श्रद्धालु दब गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन हादसे के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने समाचार एजेंसी को बताया कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद मची भगदड़ मच गई। भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल भी हुए हैं। वहीं, मीडिया से बातचीत करते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने भी घटना में छह लोगों की मौत होने को पुष्टि की है।

सरकार द्वारा यह जानकारी दी गई:-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जनपद में स्थित मंशा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ की घटना में 06 श्रद्धालुओं की मृत्यु होने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में शोकसंतप्त परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना में मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख और घायलों को 50 -50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी हरिद्वार को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं और जिलाधिकारी हरिद्वार को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की जा रही है।
सचिव आपदा प्रबंधन श्री विनोद कुमार सुमन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस दुर्घटना में 05 गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। इसके अतिरिक्त 23 अन्य घायल श्रद्धालुओं का उपचार जिला चिकित्सालय हरिद्वार में चल रहा है, जहां सभी घायलों को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
आज दिनांक 27.07.2025 को समय लगभग प्रातः 9:00 बजे तहसील हरिद्वार के अंतर्गत मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने की सूचना प्राप्त हुई है।
मृतक 06
गंभीर घायल 05
सामान्य घायल 23
मृतकों का विवरण-
- श्री आरुष पुत्र श्री पंकज उर्फ प्रवेश, उम्र 12 वर्ष, निवासी-सौदा बरेली उत्तर प्रदेश।
- श्री विशाल पुत्र श्री नंदन सिंह, उम्र-19 वर्ष, निवासी धनौरी स्वार रामपुर उत्तर प्रदेश।
- श्री विक्की पुत्र श्री रिक्का राम सैनी, उम्र 18 वर्ष ग्राम विलासपुर थाना – विलासपुर कैमरी रोड़ नगलिया कला मजरा रामपुर उत्तर प्रदेश।
- श्री विपिन सैनी पुत्र श्री रघुवीर सिंह सैनी, उम्र 18 वर्ष, निवासी वसुवाखेरी काशीपुर उत्तराखण्ड।
- श्री वकील पुत्र भरत सिंह निवासी मीहतलवाद, जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश।
- श्रीमती शान्ती पानी श्री रामभरोसे बदायू उत्तर प्रदेश।
घायलों का विवरण-
- श्री इन्द्र पुत्र महादेव निवासी रिसालू रोड़ पानीपत ।
- श्रमती दुर्गा देवी पत्नी श्री निर्मल, उम्र 60 वर्ष, निवासी दिल्ली।
- श्री शीतल पुत्र, उम्र-17 वर्ष, तेजपाल निवासी रामपुर उत्तरप्रदेश।
- श्री भूपेन्द्र पुत्र श्री मुन्ना लाल, उम्र 16 वर्ष, जिला बदायूं।
- श्री अर्जुन पुत्र सूरज, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
- कुमारी कृति पुत्री श्री उमेश शाह, उम्र 6 वर्ष, मोतीहारी विहार।
- श्री राज कुमार पुत्र निदेश शाह, उम्र 14 वर्ष, मोतीहारी विहार।
- श्री अजय पुत्र श्री संजय, उम्र 19 वर्ष, बडियारपुर विहार।
- श्री रोहित शर्मा, पुत्र कमलेश शर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी जिला मेनपुरी। 10. श्री विकास पुत्र प्रेमपाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी बरेली कैण्ट उत्तर प्रदेश।
- काजल पुत्री अर्जुन, उम्र 24 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादबाद।
- अराधना कुमारी पुत्री श्री विनोद शाह, 5 1/2 वर्ष निवासी भागलपुर विहार।
13 श्री विनोद शाह पुत्र रोहित शाह, उम्र 35 वर्ष, भागलपुर विहार।
- श्रीमती निर्मला पत्नी श्री पंकज कुमार, उम्र 30 वर्ष शीशगढ़ बरेली।
- श्री विशाल पुत्र छेदा लाल, उम्र 21 वर्ष रामपुर ।
- श्री अनुज पुत्र अर्जुन, उम्र 20 वर्ष, निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
- एकांक्षी पुत्री संजीव कुमार, उम्र-4 वर्ष, धामपुर उत्तर प्रदेश।
18 श्री संदीप पुत्र श्री रमेश कुमार, उम्र-25. मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
- श्री रोशन लाल पुत्र एवं पता अज्ञात।
- श्रीमती दीक्षा पत्नी निवासी रामपुर।
- श्री अजय कुमार पुत्र सहदेव कुमार, उम्र 18 वर्ष, निवासी मुंगेर विहार। 22. श्री मनोज सना पुत्र भूरिया, उम्र-30 वर्ष, जिला बरेली उत्तर प्रदेश।
उपरोक्त 05 घायलों को एम्स हास्पिटल ऋषिकेश भेज दिया गया है। शेष 23 घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय हरिद्वार में चल रहा है।
घटना स्थल पर जिलाधिकारी हरिद्वार, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, एस०डी०आर०एफ०, एन०डी०आर०एफ०, फायर, स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा खोज एवं बचाव का कार्य किया जा रहा है।