न्यूज़ 360

रामनगर में गढ़वाल सांसद का जोरदार स्वागत, कैबिनेट मंत्री धनदा भी पहुंचे, बलूनी ने कह दी ये बड़ी बात

Share now
  • सांसद बलूनी ने फिर अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि गढ़वाल को सबसे अग्रणी लोकसभा बनाएंगे
  • गढ़वाल लोक सभा में एक दूरदर्शी विजन के साथ सर्वांगीण विकास का काम किया जाएगा
  • रामनगरम को वन्यजीव पर्यटन की राजधानी बनाएंगे
  • वनग्रामों की हर सुविधा का ध्यान रखा जाएगा और बिजली, पानी जैसी हर अवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी

Ramnagar News: गढ़वाल से नवनिर्वाचित सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी रविवार को रामनगर पहुंचे। गढ़वाल लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने के बाद रामनगर विधानसभा पहुंचने पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनता एवं कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने गर्मजोशी के साथ सांसद बलूनी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। सांसद अनिल बलूनी ने भी जनता एवं कार्यकर्ताओं का आभार एवं धन्यवाद किया।

सांसद अनिल बलूनी ने बड़ी संख्या में पहुंची जनता एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव पूर्व किए गए वादों को याद दिलाते हुए विश्वास दिलाया कि हर वादा आने वाले समय में पूरा किया जाएगा। पूरे लोक सभा में एक दूरदर्शी विजन के साथ सर्वांगीण विकास का काम किया जाएगा। सांसद बलूनी ने फिर अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि गढ़वाल को सबसे अग्रणी लोकसभा क्षेत्र बनाएंगे जिससे इस लोकसभा के हर निवासी को अपनी लोकसभा पर गर्व होगा।

अनिल बलूनी ने कहा कि गढ़वाल भौगौलिक दृष्टि से भारत के सबसे बड़ी लोकसभाओं से एक है, यहां चुनाव के दौरान कर्मठ कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया और उसी परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है और गढ़वाल सहित उत्तराखंड से देवतुल्य जनता ने पांच कमल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेंट किए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता निश्चिंत होकर जनता से कहें कि जनता ने भारी मतदान कर इस क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित सांसद को चुना है और इस सांसद के रहते हुए कभी यहां की जनता को सिर नहीं झुकाना पड़ेगा।

सांसद बलूनी ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने वनग्रामों के संदर्भ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया लेकिन सत्य ये है कि वनग्रामों की हर सुविधा का ध्यान रखा जाएगा और बिजली, पानी जैसी हर आवश्यक सुविधा यहां के लोगों को मुहैया कराई जाएंगी।

भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि गढ़वाल लोकसभा के विकास के लिए उन्होंने जो संकल्प लिए हैं, उन संकल्पों की सिद्धि के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और इन संकल्पों को हर हाल में पूर्ण करेंगे। बलूनी ने आगे कहा कि रामनगर को वन्यजीव पर्यटन की राजधानी बनाएंगे। कोटद्वार में राजा भरत का भव्य स्मारक बनाया जाएगा। अध्यात्म की धरती ऋषिकेश एवं स्वर्गआश्रम को होलिस्टिक टूरिज्म का केंद्र बनाया जाएगा और इसे वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि लैंसडौन को दिल्ली-एनसीआर के सबसे नजदीक हिल स्टेशन के तौर पर विकसित और चर्चित किया जाएगा और यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कार्य किए जाएंगे। देवप्रयाग में वाराणसी और हरिद्वार की तरह भव्य गंगा आरती के आयोजन की व्यवस्था बनाई जाएगी। देवप्रयाग में रघुनाथ मंदिर तक लिफ्ट बनाने का कार्य भी पूरा किया जाएगा। चारधाम तीर्थयात्रा को और भव्य एवं सुगम बनाते हुए वहाँ के रोजगार को और बढ़ाया जाएगा। पौड़ी में बन रहे माउंटेन म्यूजियम और तारामंडल बनाने के साथ उसे पर्यटन के मानचित्र में लाया जाएगा।

सांसद अनिल बलूनी ने चुनाव के दौरान अथक परिश्रम करने, इस बड़ी लोकसभा में जनता के घर-घर तक पहुंचने, भारी मतदान करवाने एवं भारी मतांतर से उन्हें विजयी बनाने के लिए पुनः देवतुल्य जनता एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Show More

The News Adda

The News अड्डा एक प्रयास है बिना किसी पूर्वाग्रह के बेबाक़ी से ख़बर को ख़बर की तरह कहने का आख़िर खबर जब किसी के लिये अचार और किसी के सामने लाचार बनती दिखे तब कोई तो अड्डा हो जहां से ख़बर का सही रास्ता भी दिखे और विमर्श का मज़बूत मंच भी मिले. आख़िर ख़बर ही जीवन है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!