बधाई हो बधाई! Alia Bhatt बनीं मां, बेटी को दिया बर्थ, कपल ने कहा- बेस्ट न्यूज ऑफ आर लाइफ

TheNewsAdda

घर आई नन्ही परी

Alia Bhatt and Ranvir Kapoor welcmes their Baby Girl: बधाई हो बधाई! कपूर खानदान में नन्ही परी का आगमन हुआ है। आलिया भट्ट ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। बॉलीवुड का मोस्ट लविंग कपल आज पैरेंट क्लब में शामिल हो गया है। सोशल मीडिया से लेकर हर तरह आलिया रणवीर को हर कोई इस खुशी के मौके पर बधाई दे रहा है। दोनों स्टार्स के फैंस के अलावा तमाम सेलिब्रिटी नए मेहमान के आगमन पर बधाइयां दे रहे हैं।

आखिर इस नन्हे मेहमान का कपूर और भट्ट दोनों परिवारों को बेकरारी से इंतजार था।

खुद आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर बेबी गर्ल के आगमन को लेकर जानकारी साझा की है। आलिया भट्ट ने पोस्ट किया, ‘हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज आ गई है। हमारा बेबी इस दुनिया में आ गया है और वो कमाल की लड़की है। इस खुशी को जाहिर करना मुश्किल है। हम एक ब्लेस्ड पेरेंट्स बन गए हैं। प्यार, प्यार, प्यार आलिया और रणबीर।’

एक्ट्रेस आलिया आज रविवार को सुबह ही मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। मुंबई के गोरेगांव इलाके में मौजूद इसी अस्पताल में कपूर फैमिली के नए मेंबर ने आंखें खोलीं हैं।

ज्ञात हो कि इसी साल अप्रैल में आलिया और रणवीर विवाह के पवित्र बंधन में बंधे थे और मैरिज के जस्ट बाद ही इस लविंग कपल ने गुड न्यूज देकर सबको खुशी के साथ हैरान कर दिया था।


TheNewsAdda
error: Content is protected !!