श्रद्धा वाल्कर से भी ज्यादगी दरिंदगी हुई इस महिला के साथ, कसाई की तरह उड़ेल डाली सिर और चेहरे की स्किन

TheNewsAdda

Delhi Sarai Kale Khan Brutal Murder Case: देश अभी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के महरौली इलाके में हुए श्रद्धा वाल्कर मर्डर केस को भूला भी नहीं कि सराय काले खां इलाके से श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड से भी अधिक दरिंदगी मामला सामने आया है। दरअसल सराय काले खां में जिस महिला के शरीर के कटे हुए अंग शनिवार को मिले थे, उस महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गई। दरिंदों ने महिला के सिर और चेहरे की स्किन तक उधेड़ डाली ताकि पहचान ही ना हो सके।

अब जिस तरह से महिला के अंग मिलने के बाद इस घटना का खुलासा हुआ है तो इसने हर सुनने वाले के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि जैसे कसाई मुर्दा जानवरों की खाल उधेड़ता है, वैसे ही ही इस मृतक महिला के सिर और चेहरे की स्किन उधेड़ दी गई थी। दिल्ली पुलिस को मौके से सिर और चेहरे की स्किन पड़ी हुई मिली है।

मृतक महिला के सिर की स्किन पर पूरे लंबे बाल हैं। मौके पर पहुंचे दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने जब महिला के शरीर के हिस्सों को देखा तो देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि घटनास्थल पर आठ से 10 फुट की दूरी पर शरीर के कटे हुए अंगे बिखरे पड़े मिले थे। देखने पर ऐसा लग रहा है कि जंगली जानवरों ने पॉलीथीन को फाड़कर शरीर के अंगों को नोंचा है और दूर तक घसीटते हुए ले गए।

दिल्ली पुलिस को मौके से बिना स्किन के मानव खोपड़ी मिली है जिसमें सिर्फ हड्डी और मुंह में जीभ है। जबकि उंगलियां, कोहनी से ऊपर दोनों हाथ, हाथ की हड्डियां, फीमर हड्डी, स्कीन में लगे हुए बाल, मौके पर धड़ का काफी मात्रा में मांस, हथेली का मांस और हड्डी और टकने से नीचे दोनों पैर मिले हैं।


ज्ञात हो कि शनिवार को करीब बारह बजे दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन को सूचना मिली थी कि सराय काले खां बस स्टैंड के पीछे रैपिड मेट्रो स्टेशन के निर्माण स्थल के पास झाड़ियों में मानव अंग कटे हुए पॉलिथीन में पड़े हैं। इसके बाद मौके पर दिल्ली पुलिस टीम और फिर फॉरेंसिक टीम पहुंची जिसके बाद यह कहा गया कि यह शव करीब दो हफ्ते पुराना हो सकता है।

अब दिल्ली पुलिस पड़ताल कर रही है कि कुछ दिन पहले नोएडा में मिले एक महिला केडी शरीर के हिस्से भी कहीं सराय काले खां में मिले हिस्से से मेल तो नही खाते हैं। बताया जा रहा है कि नोएडा में महिला के हाथ की जो हथेली मिली है वह दिल्ली में मिली हथेली से साइज व लंबाई में मेल खा रही है।

तो क्या दिल्ली और नोएडा में मिले महिला के शरीर के टुकड़े किसी एक ही महिला के हैं? हथेली के साइज के मिलते जुलते होने से पुलिस इस एंगल से भी पड़ताल कर रही है। हालांकि डीएनए रिपोर्ट के बाद ही इसका पक्के तौर पर खुलासा हो सकेगा।

दिल्ली पुलिस के अधिकारी बता रहे हैं कि मृतक महिला के साथ श्रद्धा वाल्कर से ज्यादा दरिंदगी हुई है। जिस तरह आरोपी आफताब ने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े किए थे, उसी तरह मृतक महिला के शरीर के टुकड़े किए गए हैं। श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड का खुलासा तभी हो सका था जब श्रद्धा के पिता सामने आए थे और उनकी शिकायत के बाद ही एक केस का भंडाफोड़ हुआ था। लेकिन सराय काले खां में पहले जिस महिला के शरीर के अंग मिले हैं उसकी पहचान करने वाला अभी कोई सामने नही आया है। जाहिर है यही दिल्ली पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।


TheNewsAdda
error: Content is protected !!