न्यूज़ 360

कांग्रेसियों ने प्रदेशभर में निकाली ‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’: हरिद्वार में हरदा, बाजपुर में आर्य तो देहरादून में मोदी-धामी सरकार पर बरसे करन माहरा

Share now
  • कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित आजादी की गौरव यात्रा ‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’’ के अंतिम चरण में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में राजधानी देहरादून में किया भव्य यात्रा का आयोजन- मथुरादत्त जोशी

देहरादून: उत्तराखण्ड कांग्रेस द्वारा प्रदेशभर में आयोजित ‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’’ के अंतिम चरण में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में राजधानी देहरादून में यात्रा का आयोजन किया।

जबकि हरिद्वार जिले की हरिद्वार ग्रामीण, ज्वालापुर सहित कई विधानसभा क्षेत्रों में ‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’ के तहत तिरंगा झंडा लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गली-गली और गांव-गांव निकले। हरदा ने कहा कांग्रेसियों के दिल तिरंगा हैं जबकि भाजपाईयों दिल में तूरंगा है।

वहीं, भाजपा के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के मुकाबले ‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’ लेकर बाजपुर और कालाढूंगी में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सड़कों पर उतरे।इस दौरान नेता प्रतिपक्ष आर्य ने केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार को आड़े हाथों लिया।

जबकि देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने यात्रा के दौरान मोदी-धामी डबल इंजन सरकार पर हमला बोला। माहरा ने आरोप लगाया कि संघ ने देश तो ठगा, मोदी सरकार ने महंगाई और बेरोज़गारी बढ़ा दी और आज देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं।

YouTube player

‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’’ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से शुरू होकर गांधी पार्क-घण्टाघर-दर्शन लाल चौक-डिस्पेंसरी रोड़-पल्टन बाजार-अम्बेडकर पार्क होते हुए वापस कांग्रेस भवन में समाप्त हुई। आजादी की गौरव यात्रा ‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’’ के मुख्य पड़ावों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पण्डित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही घण्टाघर स्थित स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा, स्व0 इन्द्रमणि बडोनी, कचहरी स्थित राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स में स्व0 राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने पल्टन बाजार होते हुए घण्टा घर पहुंचकर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर एवं सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेसियों ने देशभक्ति के गीत गाये। यात्रा के दौरान राकेश चौहान महात्मा गांधी की पोषाक पहने रहे।


‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’ को लेकर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा AICC के उदयपुर में आयोजित चिन्तन शिविर नव संकल्प की घोषणा के अनुरूप भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 9 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रदेशभर में आजादी की गौरव यात्रा ‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्राओं’’ का आयोजन किया गया है। इसी कडी में आज सायं प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में राजधानी देहरादून में आजादी की गौरव यात्रा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने हरिद्वार में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित यात्राओं में प्रतिभाग किया।


मथुरादत्त जोशी ने यह भी बताया कि कल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा प्रातः 09:00 बजे प्रदेश मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद 10:00 बजे से राजधानी देहरादून में कांग्रेस द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में ‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’’ का आयोजन किया जायेगा तथा सायं 15:00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में इस 7 दिवसीय आजादी की गौरव यात्रा ‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’’ का भव्य समारोह के रूप में समापन होगा।

‘‘आजादी की गौरव यात्रा- भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’’ में प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, मनीष खण्डूरी, पूर्व विधायक राजकुमार, मीडिया पैनलिस्ट राजीव महर्षि, मीडिया पैनलिस्ट गरिमा दसौनी,दीप वोहरा ,सुजाता पाॅल, राजनैतिक, मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, पी.के अग्रवाल, डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी, गोदावरी थापली, सूरत सिंह नेगी, वसी जैदी, मानवेन्द्र सिंह, सेवादल की महिला अध्यक्ष हेमा पुरोहित, अश्विनी बहुगुणा, गौरव चैधरी, लक्ष्मी अग्रवाल, नीनू सहगल, नजमा खान सुरेन्द्र सिंह बिष्ट गैरसैण, शिवा वर्मा, सावित्री थापा, मधु थापा, नीरज त्यागी, चन्द्र कला नेगी, पुष्पा पंवार, राॅबिन त्यागी, नवनीत सती, शैलेन्द्र करगेती, यशपाल चैहान, शीषपाल बिष्ट, विशाल मौर्य, विपुल नौटियाल, विनीत प्रसाद भट्ट, सुशील राठी, विकास नेगी, मीना रावत, मनमोहन शर्मा, गुल मोहम्मद, मंजू, विरेन्द्र पंवार, मुकेश सोनकर, अर्जुन सोनकर, एम गोयल, रविन्द्र पुण्डीर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Show More

The News Adda

The News अड्डा एक प्रयास है बिना किसी पूर्वाग्रह के बेबाक़ी से ख़बर को ख़बर की तरह कहने का आख़िर खबर जब किसी के लिये अचार और किसी के सामने लाचार बनती दिखे तब कोई तो अड्डा हो जहां से ख़बर का सही रास्ता भी दिखे और विमर्श का मज़बूत मंच भी मिले. आख़िर ख़बर ही जीवन है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!