दिल्ली: देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1.86 लाख नए पॉजीटिव केस मिले हैं। नए केस का ये आंकड़ा पिछले 44 दिनों में सबसे कम है जो एक बड़ी राहत की खबर है। इस दौरान 2 लाख 64 हजार 182 मरीज ठीक होकर लौट गए।
लेकिन मौत का आंकड़ा साढ़े 3 हजार से ज्यादा बना रहना चिन्ताजनक है। गुरुवार को कोरोना के चलते 3,660 मरीजों की जान गई।
सबसे ज्यादा केस 33,361 तमिलनाडु से आए हैं जिसके बाद कर्नाटक 24,214 और केरल में 24,166 नए पॉजीटिव मिले हैं। जबकि महाराष्ट्र में 21,273 नए कोविड केस मिले हैं।
आईसीएमआर के अनुसार गुरुवार को कोविड टेस्टिंग के लिए 20 लाख 70 हजार 508 सेंपल लिए गए। अब तक 33 करोड़ 90 लाख 39 हजार 861 टेस्ट किए जा चुके हैं।
देश में कोविड
24 घंटे में नए केस: 1.86 लाख
24 घटे में डिस्चार्ज : 2.64 लाख
24 घंटे में मौतें: 3,660
अब तक संक्रमित: 2.75 करोड़
अब तक डिस्चार्ज : 2.48 करोड़
अब तक कुल मौतें: 3.18 लाख
एक्टिव केस: 23.43 लाख
![](https://rosybrown-gaur-543768.hostingersite.com/wp-content/uploads/2021/05/mr.jpeg)