न्यूज़ 360

Dhanteras धनतेरस पर बन रहा त्रिपुष्कर योग: कल सुबह से खरीदारी और निवेश के लिए बन रहे ये शुभ मुहूर्त

Share now

Diwali Dhanteras Shopping Subh Muhurat News: धनतेरस को न केवल खरीदारी के लिहाज से बेहद शुभ माना जाता है बल्कि यह दिन दीपोत्सव पर्व की शुरुआत का दिन भी माना जाता है। इस बार दिवाली पर्व 24 अक्टूबर को सेलिब्रेट किया जाएगा जबकि धनतेरस 22 और 23 यानी दो दिन मानी जा रही है।

दरअसल इस बार 22 की शाम 6 बजे से धनतेरस शुरू होकर 23 की शाम 6 बजे तक मानी जाएगी। 22 के शाम धन्वंतरि पूजा और यम दीपदान के लिए एक एक मुहूर्त रहेंगे और खरीदारी के लिए पूरा दिन शुभ रहेगा। इस दिवस पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है जिसको लेकर मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्यों का तीन गुना फल मिलता हैं।

जबकि 23 को पूरे दिन सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा लिहाजा खरीदारी, इन्वेस्टमेंट और किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए पूरे दिन शुभ मुहूर्त रहेंगे। यानी इस बार धनतेरस 22 और 23, दोनों दिन जमकर शॉपिंग और इन्वेस्टमेंट का अवसर लेकर आई है।

धनतेरस पर सोना चांदी, बर्तन खरीदारी के परंपरा कब से और क्यों?

मान्यता है कि धन्वंतरि के हाथ में सोने का कलश था इसीलिए धनतेरस पर सोने या बर्तन खरीदने की परंपरा है। समय के साथ चांदी और अन्य धातुएं भी खरीदी जाने लगीं। परिवार में सुख समृद्धि की कामना के साथ चांदी के सिक्के, लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां और पीतल, कांसे,स्टील और तांबे के बर्तन खरीदने की भी परंपरा है।

धन्वंतरि पूजा का मुहूर्त शाम छह बजे से रात्रि सवा 8 बजे तक रहेगा और यम के लिए दीपदान का मुहूर्त शाम छह से सात बजे तक रहेगा। स्कंद पुराण के अनुसार धनतेरस पर यम के लिए दीपदान करने से परिवार में अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है और न ही बीमारी घेरती हैं।

22 को खरीद, बुकिंग और इन्वेस्टमेंट के ये शुभ मुहूर्त रहेंगे-

प्रॉपर्टी

कल प्रॉपर्टी खरीदने और बुकिंग करने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह आठ से नौ बजे, दोपहर साढ़े 12 बजे से 4:20 बजे या शाम पांच से छह बजे तक के मुहूर्त हैं।

कार या अन्य वाहन

कल कार या अन्य वाहन खरीदने या बुकिंग कराने के लिए दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे, दो बजे से 2:50 बजे और तीन से साढ़े चार बजे के शुभ मुहूर्त हैं।

ज्वेलरी और बर्तन खरीदारी

सुबह आठ से नौ बजे, दोपहर 12 से शाम 4:20 बजे और शाम 5:50 बजे से साढ़े 7 बजे तक खरीदारी के शुभ मुहूर्त हैं।

टीवी, फ्रीज या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदारी

सुबह आठ से नौ बजे, दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक और रात्रि नौ बजे से 10: 30 बजे तक खरीदारी के मुहूर्त हैं।

फर्नीचर और क्लॉथ शॉपिंग

दोपहर 12 से दो बजे, दोपहर तीन बजे से साढ़े चार बजे और शाम पांच बजे से 7:20 बजे तक खरीदारी के शुभ मुहूर्त हैं।

Show More

The News Adda

The News अड्डा एक प्रयास है बिना किसी पूर्वाग्रह के बेबाक़ी से ख़बर को ख़बर की तरह कहने का आख़िर खबर जब किसी के लिये अचार और किसी के सामने लाचार बनती दिखे तब कोई तो अड्डा हो जहां से ख़बर का सही रास्ता भी दिखे और विमर्श का मज़बूत मंच भी मिले. आख़िर ख़बर ही जीवन है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!