News Buzzधर्मन्यूज़ 360

Kanwar Yatra 2026: रिकॉर्ड भीड़ की तैयारी, AI निगरानी से Pink Toilets तक… CM धामी ने दिए बड़े निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य Safe Kanwar, Smart Kanwar and Clean Kanwar है और प्रत्येक श्रद्धालु उत्तराखंड से सुरक्षित तथा संतोषजनक अनुभव लेकर लौटे।

Share now

हरिद्वार | 21 जुलाई 2026। आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाली Kanwar Yatra 2026 को लेकर उत्तराखंड सरकार की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस बार कांवड़ यात्रा में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, ट्रैफिक, स्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छता को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य Safe Kanwar, Smart Kanwar and Clean Kanwar है और प्रत्येक श्रद्धालु उत्तराखंड से सुरक्षित तथा संतोषजनक अनुभव लेकर लौटे। 

इस बार रिकॉर्ड भीड़ की संभावना

राज्य सरकार के अनुसार इस वर्ष चारधाम यात्रा में अब तक 45 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं जबकि 55 हजार से अधिक यात्री आदि कैलाश पहुंच चुके हैं। सरकार का अनुमान है कि इस बार कांवड़ यात्रा में भी पिछले वर्षों की तुलना में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार और उत्तराखंड पहुंच सकते हैं। इसी कारण सभी विभागों को अतिरिक्त तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

AI Surveillance और Drone Monitoring पर रहेगा फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में

* AI आधारित निगरानी
* ड्रोन सर्विलांस
* CCTV नेटवर्क
* इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम

का व्यापक इस्तेमाल किया जाएगा ताकि भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा पर रियल टाइम निगरानी रखी जा सके। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

महिला श्रद्धालुओं के लिए Pink Toilets

इस बार सरकार ने महिला श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि

* पर्याप्त संख्या में Pink Toilets बनाए जाएं।
* महिला हेल्प डेस्क सक्रिय रहें।
* महिला पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाए।

ट्रैफिक पर बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि

* स्थानीय नागरिकों और कांवड़ यात्रियों के लिए अलग ट्रैफिक प्लान बनाया जाए।
* VIP Movement के कारण श्रद्धालुओं की यात्रा प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
* संवेदनशील मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाए।

मेडिकल इमरजेंसी के लिए विशेष तैयारी

सरकार ने निर्देश दिए हैं कि

* मेडिकल कैंप
* एम्बुलेंस
* डॉक्टर
* पैरामेडिकल स्टाफ
* वाटर एम्बुलेंस
* SDRF
* NDRF
* जल पुलिस
* फायर सर्विस

को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा जाए। भारी बारिश और जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए अलग आपदा प्रबंधन योजना भी तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ऊंची कांवड़ और हाई वॉल्यूम DJ पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने कहा कि

* अत्यधिक ऊंची कांवड़
* निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि वाले DJ
* अवैध अतिक्रमण

पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 Food Safety पर भी रहेगा फोकस

सरकार ने निर्देश दिए कि

* होटल
* ढाबे
* भोजनालय

में खाद्य गुणवत्ता की नियमित जांच की जाए। सभी प्रतिष्ठानों पर लाइसेंस और पंजीकरण प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा।

 Mahakumbh 2027 की तैयारियां नहीं होंगी प्रभावित

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान महाकुंभ-2027 की तैयारियों में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। दोनों व्यवस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय बनाते हुए विकास कार्य तय समय पर पूरे किए जाएं।

 मुख्यमंत्री धामी ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि उत्तराखंड की प्रशासनिक क्षमता, सेवा-भाव और आतिथ्य का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी विभागों से समन्वय के साथ काम करने और प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित एवं व्यवस्थित यात्रा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Show More

The News Adda

The News अड्डा एक प्रयास है बिना किसी पूर्वाग्रह के बेबाक़ी से ख़बर को ख़बर की तरह कहने का आख़िर खबर जब किसी के लिये अचार और किसी के सामने लाचार बनती दिखे तब कोई तो अड्डा हो जहां से ख़बर का सही रास्ता भी दिखे और विमर्श का मज़बूत मंच भी मिले. आख़िर ख़बर ही जीवन है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!