
Dehradun: एक तरफ़ देश प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर तिरंगा झंडा फहराया जा रहा था और दूसरी तरफ़ इसी दिन भारत माँ की रक्षा में अपने प्राणों की बाज़ी लगाने वाले देहरादून के जाँबाज़ कैप्टन दीपक सिंह का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर अपने प्रदेश लाया गया। जोलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने बलिदानी को श्रद्धांजलि दी।