राहत के संकेत: 26 दिन बाद पहली बार नए केस का दैनिक आंकड़ा तीन लाख से नीचे, तीन हफ़्तों में वीकली आंकड़े भी सबसे कम

TheNewsAdda

दिल्ली: 24 घंटे में देश में 2.81लाख नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इस दौरान 4,092 मरीजों की मौत हुई। रविवार को कुल 2 लाख 81 हजार 683 नए पॉजीटिव मिले, ये 26 दिनों में पहली बार हुआ है, जब नए पॉजीटिव मरीजों का दैनिक आंकड़ा तीन लाख से कम आया हैं। इससे पहले 20 अप्रैल को 2 लाख 94 हजार नए पॉजीटिव मरीज मिले थे। गुड न्यूज ये भी रही कि पिछले 24 घंटे में 3 लाख 78 हजार 388 मरीज महामारी को मात देकर अपने घर लौट गए। इससे पहले आठ मई को 3 लाख 86 हजार मरीज कोरोना को हरा कर घर लौटे थे।

हालांकि दैनिक मौतोें का आंकड़ा चार हजार पार रहना चिन्ताजनक जरूर बना हुआ है। लेकिन पिछले तीन हफ़्तों का ट्रैंड कम से कम इशारा कर कहा है कि कोविड की सेकेंड वेव की रफ्तार अब थमती दिख रही है। 10-16 मई को खत्म हुए हफ्ते में 23.02 लाख नए पॉजीटिव मरीज सामने आए, जो तीन हफ़्तों में सबसे कम है। तीन मई से नौ मई को गुज़रे हफ्ते के दौरान 27.42 लाख नए पॉजीटिव मरीज मिले थे। उससे पहले के हफ्ते यानी 26 अप्रैल से दो मई के दौरान 26.13 लाख नए पॉजीटिव मरीजों की पहचान हुई थी।

चिन्ता का सबब मौत का आंकड़ा जरूर बना हुआ है। गुज़रे हफ्ते के दौरान 28,266 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा था, जो एक हफ्ते के दौरान मौत का दुनिया में सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसी साल अमेरिका में 11-17 जनवरी में 24,282 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी।।

कोरोना ट्रैकर:-

  • 24 घंटे में नए केस: 2.81 लाख
  • 24 घंटे में मौतें हुई : 4,092
  • 24 घंटे में डिस्चार्ज : 3.78 लाख
  • अब तक संक्रमित हुए: 2.49 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.11 करोड़
  • अब तक मौतें: 2.74 लाख
  • एक्टिव केस :35.12 लाख

TheNewsAdda
error: Content is protected !!