
-
Dehradun School Holiday: रेड अलर्ट के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला
देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार 20 जुलाई को देहरादून जिले के कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
प्रशासन का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला एहतियातन लिया गया है।
इन जिलों में भी स्कूल बंद
देहरादून के अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए सोमवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से—
* हरिद्वार
* टिहरी गढ़वाल
* पौड़ी गढ़वाल
* रुद्रप्रयाग
* नैनीताल
* अल्मोड़ा
* चम्पावत
* पिथौरागढ़
शामिल हैं। संबंधित जिलों के जिला प्रशासन ने अलग-अलग आदेश जारी किए हैं।
मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के अलर्ट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली गिरने तथा अत्यंत तीव्र बारिश के दौर की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
डीएम ने दिए सख्त निर्देश
जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार अवकाश सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर समान रूप से लागू रहेगा।
मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का सभी संस्थानों में शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाए।
लोगों के लिए प्रशासन की सलाह
* नदी-नालों और बरसाती गदेरों के पास जाने से बचें।
* भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही न करें।
* मौसम विभाग और जिला प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।
* किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।




