- खुशहालपुर में चला धामी सरकार का बुलडोजर, गो हत्या-ड्रग्स तस्करी से जुड़े आरोपियों के मकान ध्वस्त

देहरादून: पछुवा देहरादून के खुशहालपुर क्षेत्र में धामी सरकार के बुलडोजरों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक मकानों को ध्वस्त कर दिया। ये मकान गो हत्या और ड्रग्स तस्करी से जुड़े आरोपियों के बताए गए हैं, जिन्होंने सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण किए हुए थे।
दून डीएम आशीष चौहान के निर्देश पर एसडीएम (विकासनगर) विनोद कुमार की अगुवाई में भारी फोर्स के साथ खुशहालपुर में प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की गई है। प्रशासन ने इन हिस्ट्रीशीटरों की संपत्ति और दस्तावेजों के विषय में पहले ही जांच-पड़ताल कर नोटिस जारी कर दिए थे।
प्रशासन के मुताबिक, सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले ज्यादातर आपराधिक प्रवृत्ति के लोग बाहरी राज्यों से आकर यहां अवैध रूप से बसे और गौ हत्या जैसे मामलों में जेल गए। इनमें से कुछ ड्रग्स तस्करी में लिप्त बताए जाते हैं।
एसएसपी बोले- सभी हिस्ट्रीशीटर अपराधी, दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे
एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, ये सभी हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं और एक-एक के खिलाफ दर्जनों मामले गो हत्या, ड्रग्स तस्करी, गुंडा एक्ट और सरकारी भूमि कब्जाने के दर्ज हैं।
आमिर समेत इन आरोपियों के मकानों पर चला बुलडोजर
डीएम आशीष चौहान से मिली जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने खुशहालपुर क्षेत्र में सक्रिय गो तस्कर आमिर, जिसके खिलाफ 21 गंभीर मामले दर्ज हैं, के मकान को गिराकर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाते हुए अपना कब्जा ले लिया।
इसी तरह मेहराज, जिन पर 8 मामले, सलमान, जिस पर 21 मामले, दिलशाद मिर्ची, 8 मामले, मोहसिन, 15 गंभीर मामले, फैज़ान, 19 मुकदमे और कौसर, पर ड्रग्स के 2 मामले दर्ज हैं, के खिलाफ बुलडोजर से मकान ध्वस्त कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की गई है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि कुछ ऐसी सूचनाएं मिल रही थीं कि बाहरी राज्यों से आए कुछ अपराधी किस्म के लोग यहां सरकारी जमीनों में कब्जे कर, गो हत्या और ड्रग्स तस्करी में लिप्त हैं। जब उनकी कुंडली खंगाली गई तो उनके कारनामे सामने आए। अब उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।
खुशहालपुर में कार्रवाई से मचा हड़कंप
खुशहालपुर क्षेत्र में प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद आपराधिक गतिविधियों और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला धामी का बुलडोजर, सरकारी भूमि पर किया हुआ था अतिक्रमणहिस्ट्रीशीटर, गुंडा एक्ट , अपराधियों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन
देहरादून:पछुवा देहरादून में खुशहालपुर क्षेत्र में धामी सरकार के बुलडोजरों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक मकानों को ध्वस्त कर दिया, ये मकान ,गो हत्या,ड्रग्स तस्करों के बताए गए है जिन्होंने सरकारी भूमि पर कब्जे कर अवैध निर्माण किए हुए थे।
जिला अधिकारी आशीष चौहान के निर्देश पर एसडीएम विकास नगर विनोद कुमार की अगुवाई में भारी फोर्स के साथ खुशहालपुर में प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की गई है। प्रशासन ने इन हिस्ट्रीशीटरों की संपति दस्तावेजों के विषय में पहले ही जांच पड़ताल कर नोटिस जारी कर दिये थे, सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जे करने वाले ज्यादातर आपराधिक प्रवृत्ति के लोग बाहरी राज्यों से आकर यहां अवैध रूप से बसे और गौ हत्या जैसे मामलों में जेल गए, इनमें से कुछ ड्रग्स तस्करी में लिप्त बताए जाते है।
एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है ये सभी हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और एक एक के खिलाफ दर्जनों मामले गो हत्या, ड्रग्स तस्करी गुंडा एक्ट सरकारी भूमि कब्जाने के दर्ज है।
डीएम आशीष चौहान से मिली जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने खुशहालपुर क्षेत्र में सक्रिय गो तस्कर आमिर ,जिसके खिलाफ 21 गंभीर मामले दर्ज है के मकान को गिरा कर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाते हुए अपना कब्जा ले लिया। इसी तरह मेहराज जिनपर 8 मामले,
सलमान जिसपर 21 मामले, दिलशाद मिर्ची,8 मामले,मोहसिन 15 गंभीर मामले, फैज़ान 19 मुकद्दमे, कौसर 2 मामले ड्रग्स के दर्ज हैं, के खिलाफ बुलडोजर से मकान ध्वस्त कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की गई है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश :
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि कुछ ऐसी सूचनाएं मिल रही थी कि बाहरी राज्यों से आये कुछ अपराधी किस्म के लोग यहां सरकारी जमीनों में कब्जे कर, गो हत्या ,ड्रग्स तस्करी में लिप्त है ,जब उनकी कुंडली खंगाली गये तो उनके कारनामे सामने आये अब उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।



