
IAS/PCS Transfers in Uttarakhand: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने शनिवार शाम आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल कर दिया है। गढ़वाल मंडल के आयुक्त पद से हटाकर विनय शंकर पांडेय को हेल्थ सेक्रेटरी सहित कई अन्य पदों पर नियुक्ति दी गई है। जबकि आनंद स्वरूप को गढ़वाल मंडल का नया आयुक्त बनाया गया है।

सचिव स्तर पर पदोन्नत हो चुके आईएएस सविन बंसल को देहरादून जिलाधिकारी पद से हटाकर सचिव नियोजन विभाग का कार्यभार सौंपा गया है। ज्ञात हो कि सविन बंसल जल्द केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं।

आशीष चौहान को देहरादून का क्या डीएम बनाया गया है। कई अन्य अधिकारियों के तबादले इस प्रकार किए गए हैं।






