News Buzzन्यूज़ 360शिक्षा

साइंस सिटी पर धामी सरकार का फोकस: तय समयसीमा में पूरा होगा प्रोजेक्ट, युवाओं को मिलेंगी AI-रोबोटिक्स और स्पेस टेक्नोलॉजी की सुविधाएं

Science City Dehradun: AI, Robotics और Space Technology से बदलेगी युवाओं की सीखने की दुनिया, उत्तराखंड में बनेगा साइंस-टेक का नया हब! साइंस सिटी को लेकर मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

Share now

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में निर्माणाधीन साइंस सिटी को लेकर राज्य सरकार ने निर्माण कार्य में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विज्ञान, प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज तथा परिवहन मंत्री ने 25 अगस्त को यूकॉस्ट (UCOST), विज्ञान धाम का भ्रमण कर साइंस सिटी के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना को निर्धारित समयसीमा में उच्चतम गुणवत्ता के साथ पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद हुई समीक्षा बैठक में मंत्री ने साइंस सिटी की प्रगति और यूकॉस्ट की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि साइंस सिटी महज एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि उत्तराखंड के युवाओं और नई पीढ़ी के लिए विज्ञान एवं तकनीक का आधुनिक केंद्र बनेगी।

AI से स्पेस टेक्नोलॉजी तक, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को देश के प्रमुख विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और सूचना प्रौद्योगिकी हब के रूप में विकसित करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि साइंस सिटी में विद्यार्थियों और युवाओं के लिए रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्पेस टेक्नोलॉजी, एस्ट्रोनॉमी और आधुनिक नवाचार प्रयोगशालाओं जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

सरकार का जोर विद्यार्थियों को सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय Hands-on Learning यानी प्रयोग एवं अनुभव आधारित शिक्षा से जोड़ने पर है। इससे युवाओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के साथ ही अनुसंधान, नवाचार और स्वरोजगार के नए अवसर तैयार होने की उम्मीद है।विज्ञान वाणी 88.8 FM के जरिए दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

साइंस सिटी के निरीक्षण के अलावा मंत्री ने सूचना प्रौद्योगिकी और परिवहन विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पॉडकास्ट के माध्यम से साझा की।

उन्होंने यूकॉस्ट की विज्ञान जनसंचार पहल ‘विज्ञान वाणी 88.8 FM’ के माध्यम से प्रदेश की सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं। मंत्री ने विज्ञान वाणी की सराहना करते हुए इसे विज्ञान को आमजन तक सरल तरीके से पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण और जनोपयोगी पहल बताया।

यूकॉस्ट की गतिविधियों की भी समीक्षा

मंत्री ने यूकॉस्ट अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर परिषद की विभिन्न गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी ली। इस दौरान यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) दुर्गेश पंत ने परिषद के विभिन्न संभागों और आगामी गतिविधियों की जानकारी दी।

मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में विज्ञान और तकनीक को केवल संस्थानों तक सीमित रखने के बजाय इसे स्कूलों, कॉलेजों, युवाओं और आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साइंस सिटी को इसी व्यापक विजन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

 

Show More

The News Adda

The News अड्डा एक प्रयास है बिना किसी पूर्वाग्रह के बेबाक़ी से ख़बर को ख़बर की तरह कहने का आख़िर खबर जब किसी के लिये अचार और किसी के सामने लाचार बनती दिखे तब कोई तो अड्डा हो जहां से ख़बर का सही रास्ता भी दिखे और विमर्श का मज़बूत मंच भी मिले. आख़िर ख़बर ही जीवन है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!