

दिल्ली। आज दिल्ली में प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के पिता और देहरादून के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं 2022 में चकराता विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे रामशरण नौटियाल ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सेलजा, उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य तथा CWC सदस्य गुरदीप सप्पल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने रामशरण नौटियाल का कांग्रेस में स्वागत किया।



