अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आज खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

TheNewsAdda

उत्तरकाशी/यमुनोत्री:

अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर आज खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

आज विधि विधान के साथ खोले जाएंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

आज सुबह आठ बजे मां यमुना की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए किया जाएगा रवाना

मां यमुना के भाई समेश्वर देवता (शनि महाराज) की डोली भी उन्हें विदा करने यमुनोत्री तक जाएगी

अभिजित मुहूर्त में आज दोपहर 12.15 बजे विशेष पूजा अर्चना और विधि विधान के साथ खोले जाएंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

कोविड महामारी को देखते हुए इस बार कपाटोद्घाटन में पुजारी, तीर्थ पुरोहित और पलगीर समेत कुल 25 लोग शामिल होंगे

इन सभी लोगों की पहले कोविड जांच कराई गई है

कोविड महामारी के चलते इस बार चारधाम यात्रा को स्थगित किया गया है

सीएम तीरथ सिंह रावत ने यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की सभी श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं

कोविड महामारी के चलते इस बार चारधाम यात्रा को स्थगित किया गया है–सीएम

सीएम तीरथ ने सभी से घर पर ही श्रद्धाभाव से आराधना करने का अनुरोध किया है


TheNewsAdda

TNA

जरूर देखें

error: Content is protected !!