हिमाचल के बाद दिल्ली निकाय चुनाव प्रचार में भी छाए धाकड़ धामी, पर्वतीय वोटर्स के असर वाले वार्डों में बीजेपी नेतृत्व ने झोंका

TheNewsAdda

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कीभाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में हो रही जनसभाओं में उमड़ रही भीड़

दिल्ली/देहरादून: पहले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में धाकड़ धामी ताबड़तोड़ प्रचार करते नजर आए और अब दिल्ली नगर निकाय चुनाव में भी धामी-धामी होता नजर आ रहा है। दिल्ली लोकल बॉडी दंगल में देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को सुनने के लिए उमड़ रही भीड़ इशारा करती है कि युवा सीएम धामी राष्ट्रीय राजधानी के वोटर्स में भी खूब लोकप्रिय हैं।

आपको बता दें मुख्यमंत्री दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में अब तक 9 जनसभाएं, 2 रोड शो और घर-घर जनसंपर्क अभियान कर चुके हैं। जबकि इसकी तुलना में उत्तराखंड कांग्रेस और AAP नेताओं की दिल्ली में सक्रियता कहीं नजर नहीं आती है। बीते डेढ़ दशक से दिल्ली के निगमों में भाजपा का कब्जा है। अब तक न तो कांग्रेस और न सत्ताधारी AAP ही इस तिलिस्म को तोड़ पाई है। उल्टा चुनाव दर चुनाव इन दलों को मुँह की ही खानी पड़ी है।

इस बार के निकाय चुनाव में यूं तो मुख्य मुकाबला भाजपा और AAP में ही है लेकिन कहीं कहीं कांग्रेस भी त्रिकोण में नजर आती है। भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में उत्तराखंड के सीएम धामी भी धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। वे भाजपा की स्टार प्रचारकों की टीम में शामिल हैं। धामी जहां जहां प्रचार को जा रहे हैं वहां उन्हें सुनने को भीड़ उमड़ पड़ रही है। मुख्यमंत्री धामी अब तक 9 जनसभा, 2 रोड शो व एक जगह घर घर संपर्क अभियान में शामिल हो भाजपा उम्मीदवारों की दावेदारी को मजबूत करने में कामयाब हुए हैं।

CM धामी ने हफ्तेभर में यूं किया जोरदार चुनाव प्रचार

  • 20 नवम्बर को मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में शांति मार्ग से श्रीराम चौक मण्डावली तक रोड शो में प्रतिभाग किया गया।
  • 25 नवम्बर को दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी रेखा रावत के पक्ष में जनसभा – 41 फूटा रोड, उत्तरांचल एन्क्लेव, कमलापुर, (वार्ड न0-09 संतनगर) दिल्ली।
  • इसी दिन निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी अनिल कुमार त्यागी के पक्ष में जनसभा – प्रधान एनक्लेव, बुराड़ी (वार्ड न0-06) दिल्ली।
  • नगर निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी नीता बिष्ट के पक्ष में जनसभा -मैन रोड, तुकमीरपुर, (वार्ड न0-247 सादतपुर) दिल्ली।
  • नगर निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी कविता शर्मा के पक्ष में जनसभा – नरेन्द्र पार्किंग, जगजीत नगर, वार्ड न0-229 ब्रहमपुरी, दिल्ली।
  • नगर निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी प्रमोद गुप्ता के पक्ष में जनसभा – सी-2, यमुना विहार वर्धमान कॉमप्लैक्स (वार्ड न0-232 यमुना विहार) दिल्ली।
  • 26 नवम्बर को दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी प्रेमा देवी के पक्ष में जनसभा।
  • नगर निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी विपिन बिहारी के पक्ष में रोड शो – सुपर सीएन चौक (अटल विहार चौक), दिल्ली।
  • निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र नेगी के पक्ष में जनसभा – वार्ड नं 198, विनोद नगर।
  • निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी हिमांशी पाण्डे के पक्ष में जनसभा – आई-ब्लाक गली नं०-12 गढ़वाली मौहल्ला लक्ष्मीनगर।
  • नगर निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी सनरिका शर्मा झा के पक्ष में जनसभा – सी 17 दिलशाद कॉलोनी न बैंक ऑफ बडौदा, मृगनयनी चौक, दिल्ली।
  • 27 नवम्बर को नगर निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी रितु मदान के समर्थन में घर-घर-जन-सम्पर्क अभियान में प्रतिभाग – 14 ब्लॉक मोतीनगर वार्ड, नई दिल्ली।

TheNewsAdda
AAPBJPCM PUSHKAR SINGH DHAMICONGRESSDELHI MCD ELECTIONSMISSION 2022UTTARAKHAND