News BuzzPURE पॉलिटिक्सन्यूज़ 360

‘राहुल मियां, आप समझ ही नहीं सकते वंदे मातरम् का महत्व’, नितिन नवीन का तीखा हमला

उत्तराखंड प्रदेश भाजपा की विस्तारित कार्य समिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुद्धिकरण विवाद, वंदे मातरम् और तुष्टिकरण की राजनीति को लेकर कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि 2027 देवभूमि की हर सीट पर कमल खिलाने का संकल्प लें।

Share now

 

हल्द्वानी। बुधवार की दो दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुँचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्य समिति बैठक में 2027 की चुनावी जीत का मंत्र फूंकते हुए कहा कि हमें 2027 में जीत हासिल कर देश में माहौल बिगाड़ने का काम पालने वालों को करारा जवाब देना होगा। नितिन नवीन ने कहा कि मोदी-धामी सरकार में हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना होगा और लगातार तीसरी बार उत्तराखंड में कमल खिलाना होगा। अपने संबोधन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर दलितों और वंदे मातरम् का अपमान करने का आरोप लगाया।
भाजपा अध्यक्ष ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा- देश में कुछ ऐसे भी दल के लोग हैं जो वंदे मातरम् कहने में भी शर्मिंदगी महसूस करते हैं। मैं राहुल मियां से कहता हूँ मित्रों कि राहुल जी आप वंदे मातरम् का महत्व समझ ही नहीं सकते क्योंकि आपने कहीं न कहीं भारतीय संस्कृति के महत्व को ही नहीं समझा। आप तो विदेशी संस्कृति ने ही पले-बढ़े हैं। जिस वंदे मातरम् की गूंज से हजारों लाखों बलिदानियों ने अपना बलिदान दिया इस देश की मिट्टी के लिए, देश की आज़ादी के लिए, उस वंदे मातरम् के पूरे गान से आपकी माताश्री ( सोनिया गांधी) और आपकी पार्टी अपमानित महसूस कर रही है, इस कांग्रेस को तो हमें निश्चित तौर पर समाप्त कर देना चाहिए।” 
‘कांग्रेस का इतिहास रहा है दलितों के अपमान का’ 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा कि हल्द्वानी की जिस पवित्र धरती से कांग्रेस ने धर्म विशेष के नारे लगवाए और फिर उस पर राजनीतिक खेल खेलने का षड्यंत्र रचा। नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा दलितों के अपमान का है। बाबा साहेब को अपमानित करने वाली कांग्रेस ने समय-समय पर दलितों का अपमान किया। भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबू जनजीवन राम का अपमान किया और बाबा साहेब को चुनाव हराकर नेहरू ने ख़ुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में दलितों का सम्मान बढ़ा है।
‘तुष्टिकरण और विभाजन की राजनीति करती है कांग्रेस’ 
भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के प्रधानमंत्री ( डॉ मनमोहन सिंह) ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है। उन्होंने कहा कि यह अंतर है कांग्रेस और भाजपा की राजनीतिक विचारधारा में। नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता झूठ की गूंज चला रहे हैं लेकिन देह का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुन रहा है।
‘मिशन 2027: देवभूमि की हर सीट पर कमल खिलाना है’ 
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि गुजरात प्रधानमंत्री मोदी की जन्मभूमि है और उत्तराखंड मनभूमि। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और विश्वास के नए दौर में आगे बढ़ रहा है। यह दशक उत्तराखंड के विकास का दशक साबित होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए उत्तराखंड सत्ता का माध्यम नहीं बल्कि सांस्कृतिक विरासत और विचारधारा का महत्वपूर्ण केंद्र माना है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड का निर्माण अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुआ था और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसे संवारने का काम किया जा रहा है। नितिन नवीन ने रोड और इंफ्रा डेवलपमेंट के क्षेत्र में हुए कार्यों को गिनाते हुए कहा कि जिन दुर्गम क्षेत्रों में कभी सड़क से पहुँचना भी मुश्किल था, वहां आज कनेक्टिविटी मजबूत हुई है।
‘कांग्रेस की सोच थी सीमा तक सड़कें नहीं बननी चाहिए’ 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार की सोच थी कि सीमा तक सड़कें नहीं बननी चाहिएं, जबकि मोदी सरकार ने इस सोच को बदलने का काम किया है। आज सीमावर्ती गांवों को अंतिम गांव नहीं बल्कि प्रथम गांव माना जाता है।

Show More

The News Adda

The News अड्डा एक प्रयास है बिना किसी पूर्वाग्रह के बेबाक़ी से ख़बर को ख़बर की तरह कहने का आख़िर खबर जब किसी के लिये अचार और किसी के सामने लाचार बनती दिखे तब कोई तो अड्डा हो जहां से ख़बर का सही रास्ता भी दिखे और विमर्श का मज़बूत मंच भी मिले. आख़िर ख़बर ही जीवन है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!