IAS बंशीधर तिवारी को हेवलवाणी गढ़भूमि सम्मान 2022: सूचनाओं के सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों में प्रचार प्रसार और जागरूकता अभियान में कम्यूनिटी रेडियो का अहम रोल-DG सूचना

TheNewsAdda

Dehradun News::गुरुवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी से सामुदायिक रेडियो हेवलवाणी, चंबा, टिहरी गढ़वाल के निदेशक राजेन्द्र सिंह नेगी और रवि नेगी ने भेंट कर उन्हें हेवलवाणी गढ़भूमि सम्मान 2022 प्रदान किया। साथ ही उन्होंने डीजी सूचना तिवारी को उत्तराखंडी टोपी और शॉल भी भेंट कर सम्मानित किया।

ज्ञात हो कि सामुदायिक रेडियो हेवलवाणी के 21 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को गढ़भूमि सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया था। उक्त कार्यक्रम में महानिदेशक सूचना किसी आवश्यक शासकीय कार्यक्रम के कारण शामिल नहीं हो पाए थे।

इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में सूचनाओं के साथ साथ सामाजिक और शैक्षिक विषयों पर जागरूकता के लिहाज से सामुदायिक रेडियो की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सामुदायिक रेडियो को हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। डीजी तिवारी ने कहा कि सामुदायिक रेडियो की पहुँच सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों तक है। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के प्रचार प्रसार में सामुदायिक रेडियो महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि हेवलवाणी रेडियो ने अपने सीमित संसाधनों से इतना लम्बा सफर तय किया है।

इस अवसर पर सामुदायिक रेडियो हेवलवाणी के निदेशक राजेन्द्र नेगी ने कहा कि हमारा प्रयास रहता है कि राज्य एव केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सुदुर पर्वतीय क्षेत्रों तक पहुंचाया जा सके। राजेन्द्र नेगी ने सूचना विभाग से सामुदायिक रेडियो को दिए जा रहे सहयोग के लिए महानिदेशक सूचना का आभार व्यक्त किया।


TheNewsAdda
error: Content is protected !!