सचिवालय सेवा संवर्ग की समस्याओं को लेकर सचिवालय संघ मिलेगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से, संघ गुरुवार तीन बजे बैठक कर लेगा अहम फैसले

दीपक जोशी, अध्यक्ष, सचिवालय संघ
TheNewsAdda

देहरादून: उत्तराखंड सचिवालय संघ करेगा मुख्यमंत्री से मुलाकात। सचिवालय सेवा संवर्ग की मूलभूत समस्याओं व व्यवहारिक कठिनाईयों के समाधान के लिए सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात का समय माँगा है।
साथ ही संघ की ओर से स्वर्गीय प्रकाश पन्त के साथ सचिवालय संघ की उपस्थिति व संयोजकता में उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति के साथ हुए लिखित समझौते के अनुरूप सचिवालय भत्ते की दर को मूल वेतन का 10 प्रतिशत किये जाने की मांग का अपेक्षित क्रियान्वयन किये जाने का भी अनुरोध पत्र मुख्यमंत्री जी को दिया गया है।


इस सम्बन्ध में संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी व महासचिव विमल जोशी ने बताया है कि सचिवालय सेवा संवर्ग की समस्याओं के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री से जल्द मुलाकात होने की उम्मीद है। साथ ही सचिवालय की जायज मांगों व अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर सचिवालय के सभी संवर्गीय संघों के पदाधिकारियों की गुरुवार को 3 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है, जिसमें सचिवालय संघ द्वारा संघ हित में कुछ निर्णायक निर्णय लिये जायेंगे तथा आगे के लिये कार्ययोजना तय की जायेगी।

सचिवालय भत्ते की दर को मूल वेतन का 10 प्रतिशत किये जाने की मांग पर स्व0 प्रकाश पन्त जी के साथ समन्वय समिति के समझौते के अनुरूप इस समिति की प्रमुख भूमिका में रहे सचिवालय संघ द्वारा प्रदेश कार्मिकों के साथ साथ सचिवालय सेवा संवर्ग के हित भी जुड़े हुए हैं।इसका समुचित क्रियान्वयन होना अवशेष है, यह भत्ता सचिवालय सेवा संवर्ग के कार्मिकों को जल्दी अनुमन्य कराये जाने की मांग सचिवालय संघ द्वारा मुख्यमंत्री से की गई है।
सचिवालय संघ की कल होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में कई बड़े निर्णय लेने का इशारा सचिवालय संघ द्वारा किया गया है।


TheNewsAdda
error: Content is protected !!