Uttarakhand Board 10th and 12th Result: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए। 10वीं में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल 500 में से 491 अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बने हैं। जबकि 12वीं में दो स्टूडेंट्स- बागेश्वर की गीतिका पंत और ऊधमसिंह नगर के सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप परीक्षा को टॉप किया है और दोनों ने 490-490 अंक प्राप्त किए हैं। दोनों कक्षा के छात्र-छात्राएं
मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा कि इसी लगन और आत्मविश्वास के साथ सभी विद्यार्थी अपने सपनों को साकार करते हुए जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन विद्यार्थियों को इस बार अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सका है, वे हतोत्साहित न हों। धैर्य, सकारात्मक सोच और सतत प्रयास के साथ आप निश्चित रूप से सफलता हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री ने परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के परिजनों को भी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
कक्षा दसवीं 2026 के टॉपर्स की लिस्ट देखिए
टॉपर 2: ईशांत कोठारी- अंक: 490/500 ( 98.00%) – एसवीएमआईसीएस चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी
टॉपर 2: भूमिका – अंक: 490/500 (98.00%) – जी.बी.पंत जी.आई.सी. खैरना, नैनीताल।
टॉपर 3: योगेश जोशी – अंक: 489/500 (97.80%) – विवेकानंद वी एम आई सी मंडलसेरा, बागेश्वर।
टॉपर 4: शशांक पुरोहित – अंक: 486/500 (97.20%) – एस वी एम एच एस एस श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल।
टॉपर 5: लविश – अंक: 484/500 (96.80%) – सिटी पब्लिक इंटर कॉलेज रुड़की, हरिद्वार।
टॉपर 5: आदित्य कुमार विश्वकर्मा – अंक: 484/500 (96.80%) – कैनफील्ड एच एस एस क्लेमेंट टाउन, देहरादून।
टॉपर 5: प्रांजल सिंह – अंक: 484/500 (96.80%) – एस.वी.एम.आई.सी.एस. चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी।
टॉपर 5: देवेश जोशी – अंक: 484/500 (96.80%) – चिल्ड्रन्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्दूचौड़, नैनीताल।
टॉपर 5: कंचन जोशी – अंक: 484/500 (96.80%) – गवर्नमेंट आई.सी. हरिपुरा हरसान, ऊधम सिंह नगर।
टॉपर 6: आरोही – अंक: 483/500 (96.60%) – हिल ग्रीन पब्लिक स्कूल अंबीवाला प्रेमनगर, देहरादून।
टॉपर 6: रानी – अंक: 483/500 (96.60%) – जी.आई.सी. सौड़ा, उत्तरकाशी।
ये रही बारहवीं 2026 के टॉपर्स की लिस्ट
टॉपर 1: गीतिका पंत – अंक: 490/500 (98.00%) – सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर।
टॉपर 1: सुशीला मेहंदीरत्ता – अंक: 490/500 (98.00%) – भंजूराम अमर इंटर कॉलेज भूरारानी, ऊधम सिंह नगर।
टॉपर 2: आर्यन – अंक: 489/500 (97.80%) – एस.वी.एम.आई.सी आवास विकास ऋषिकेश, देहरादून।
टॉपर 3: वंशिका – अंक: 485/500 (97.00%) – सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर, हरिद्वार।
टॉपर 4: कशिश शर्मा – अंक: 483/500 (96.60%) – सरस्वती विद्या मंदिर आई सी सेक्टर 2 भेल रानीपुर, हरिद्वार।
टॉपर 4: तनीषा सी राजा – अंक: 483/500 (96.60%) – सी एच बालचंद सैनी इंटर कॉलेज ढांडेरी रुड़की, हरिद्वार।
टॉपर 4: नेहा शर्मा – अंक: 483/500 (96.60%) – श्री गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर।
टॉपर 5: खुशी कांडपाल – अंक: 482/500 (96.40%) – गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज कांडा, बागेश्वर।
टॉपर 6: शिवम मलेथा – अंक: 481/500 (96.20%) – गौरी एम.पी.आई.सी. विजयनगर अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग।
टॉपर 6: वेदांत पपनोई – अंक: 481/500 (96.20%) – आर्य इंटर कॉलेज देघाट, अल्मोड़ा।
टॉपर 7: मिस्बा – अंक: 480/500 (96.00%) – एस ए बी एस पी इंटर कॉलेज इमलीखेड़ा धरमपुर रुड़की, हरिद्वार।
टॉपर 7: महक – अंक: 480/500 (96.00%) – इंटर कॉलेज पोखरीखेत, पौड़ी गढ़वाल
UBSE UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे चेक करें:
1. सबसे पहले ubse.uk.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिए गए बोर्ड एग्जाम सेक्शन पर जाएं। बोर्ड एग्जाम 2026 में दिए गए हाईस्कूल बोर्ड रिजल्ट 2026 और इंटर बोर्ड रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
3- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना अपना रोल नंबर डालें। सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
4. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।




