कोरोना ट्रैकर इंडिया: देश में 24 घंटे में 1.32 लाख नए पॉजीटिव मिले, गुरुवार को 2.07 लाख डिस्चार्ज, 2713 मरीजों की हुई मौत

TheNewsAdda

दिल्ली: देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार दो दिन से वृद्धि देखी जा रही है। शुक्रवार को नए पॉजीटिव मरीजों में मामूली गिरावट दर्ज हुई है। 24 घंटे में 1.32 लाख नए पॉजीटिव मरीज मिले हैं। जबकि दो लाख से ज्यादा मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 16 लाख 35 हजार 993 रह गई है।
वहीं 2713 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इसी के साथ देश में 3 लाख 40 हजार 702 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

आईसीएमआर के अनुसार 24 घंटे में 20,75,428 सैंपल लिए गए और अब तक 35 करोड़ 74 लाख 33 हजार 846 सैंपल लिए जा चुके हैं।
देश में गुरुवार को 28,75,286 टीके लगाए गए और अब तक 22 करोड़ 41 लाख 09 हजार 448 वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं।


TheNewsAdda
error: Content is protected !!