![](https://thenewsadda.in/wp-content/uploads/2021/08/tilu-rauteli.jpeg)
वर्ष 2006 से महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं व किशोरियों के लिए तीलू रौतेली राज्य स्त्री पुरस्कार की शुरुआत
आठ अगस्त को प्रदेश सरकार राज्य की महिलाओं को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार देगी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आठ अगस्त को पुरस्कार के लिए चयनित महिलाओं को पुरस्कृत करेंगे।
देहरादून: ‘अंधा बांटे रेवड़ी फिर-फिर अपनों को देय’, धामी राज में यह कहावत तीलू रौतेली पुरस्कार वितरण पर सटीक बैठती है। वीरांगना तीलू रौतेली के नाम पर हर साल दिए जाने वाले राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार रेवड़ियों की तरह बांट दिए गए हैं। महिला और बाल विकास विभाग की तरफ से 22 महिलाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। विभाग द्वारा जारी की गई सूची में कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल की बेटी दीपिका चुफाल को सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए चुना गया है। मंत्री चुफाल ने सरकार के फैसले को जायज ठहराते हुए कहा है कि उनकी बेटी ने पलायन रोकने के लिए काम किया है। अब पिथौरागढ़ जिले में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनके योगदान को लेकर सरकार प्रसन्न होकर पुरस्कार दे रही, ये अलग बात है कि जिला पंचायत चुनाव में हार के बाद जनता उनके योगदान को सम्मान दे चुकी है।
महिला और बाल विकास विभाग ने भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया को कोविड काल में लोगों की मदद के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार से नवाज़ा जा रहा है।
जाहिर है इस पुरस्कार की कैटेगरी न होने पर भी सत्ताधारी भाजपा की दो महिला नेत्रियोें को सम्मानित कर दिया गया। पुरस्कार खेल, साहसिक कार्यों, शिक्षा, सामाजिक, पर्यावरण, साहित्य और कोविड जंग में मददगार बनी महिलाओं को दिया जाता है लेकिन इस बार राजनीतिक रसूख़ भी एक कैटेगरी बन गया है?
खेल :- वंदना कटारिया (हरिद्वार), रुचि कालाकोटी (बागेश्वर), कनिका।
पर्वतारोहण :- रीना रावत (उत्तरकाशी)
शिक्षा व महिला जागरूकता :- डा राजकुमारी भंडारी चौहान (देहरादून), महिला स्वयं सहायता समूह:- श्यामा देवी (देहरादून),
सामाजिक कार्य :- अनुराधा वालिया (देहरादून), उमा जोशी (ऊधमसिंहनगर), दीपिका बोहरा, दीपिका चुफाल (पिथौरागढ़), रेनू गड़कोटी (चम्पावत)
शिक्षा, अनुसंधान व विकास :- डा कंचन नेगी (देहरादून)
कोविड संबंधी कार्य:-चंद्रकला तिवाड़ी (चमोली), पार्वती किरोला (नैनीताल), कोरोना योद्धा बबीता पुनेठा (पिथौरागढ़)
महिला स्वास्थ्य एवं पोषण :- नमिता गुप्ता (ऊधमसिंहनगर), गैर सरकारी संगठन : -बिंदुवासिनी (ऊधसिंहनगर)
स्वरोजगार :- ममता मेहता (बागेश्वर), अंजना रावत (पौड़ी), भावना शर्मा (अल्मोड़ा)
बालिका शिक्षा :- रेखा जोशी (पिथौरागढ़)
कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन :-पूनम डोभाल (टिहरी), गौरा कोहली, पुष्पा प्रहरी (अल्मोड़ा), पुष्पा पाटनी, गीता चंद (चम्पावत), गुलिस्ता (हरिद्वार), अंजना, संजू बलोदी, मीनू, ज्योतिका पांडेय (देहरादून), सुमन पंवार (उत्तरकाशी), राखी, सुषमा गुसाईं (पौड़ी), आशा देवी (चमोली), दुर्गा बिष्ट (नैनीताल), सोहनी शर्मा, वृंदा, प्रोन्नति विश्वास (ऊधमसिंहनगर), हन्सी धपोला, गायत्री दानू (बागेश्वर), हीरा भट्ट (पिथौरागढ़), सुषमा पंचपुरी (टिहरी) व सीमा देवी (रुद्रप्रयाग)।