News Buzzन्यूज़ 360

IAS Anand Bardhan: उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव बने आनंद बर्धन, एक अप्रैल से संभालेंगे चार्ज

एक अप्रैल से मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार सँभाल रहे आईएएस आनंद बर्धन के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बेहतर संबंध रहे हैं।

Share now

IAS Anand Bardhan, Uttarakhand New Chief Secretary: तमाम कयासबाज़ी को विराम देते हुए 1992 बैच केआईएएस आनंद बर्धन को उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव बना दिया गया है। आईएएस आनंद बर्धन को अगला चीफ सेक्रेटरी बनाने को लेकर आधिकारिक ऐलान गो गया है और वे एक अप्रैल को पदभार ग्रहण करेंगे। मौजूदा समय में उत्तराखंड ब्यूरोक्रेसी में अब तक एसीएस का जिम्मा संभाल रहे आनंद बर्धन सबसे सीनियर नौकरशाह हैं और इसी वजह से अगले मुख्य सचिव के रूप के उन्हीं के नाम की चर्चा सबसे अधिक हो रही थी।

हालांकि केंद्र के पैनल में नाम आने के बाद आनंद बर्धन अगले मुख्य सचिव होंगे या नहीं इसे लेकर अटकलबाजी शुरू हो गई थी। लेकिन खुद आनंद बर्धन और ना ही राज्य सरकार ने उनको केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर भेजने के संकेत दिए थे। ऊपर से मौजूदा मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के मुख्य सूचना आयुक्त की रेस में शामिल होने के बाद तय माना जा रहा था कि उनका एक और एक्सटेंशन नहीं होने जा रहा है। लिहाजा एसीएस आनंद बर्धन को ही प्रमोशन के बाद ब्यूरोक्रेसी का टॉप बॉस बनाया जाएगा यह करीब करीब साफ़ हो गया था।

उत्तराखंड राज्य गठन से अब तक के मुख्य सचिव

अजय विक्रम सिंह -295 दिन
मधुकर गुप्ता- 1 वर्ष, 364 दिन
रघुनंदन सिंह टोलिया -2 वर्ष, 29 दिन
एम. रामचंद्रन -1 वर्ष, 30 दिन
सुरजीत किशोर दास- 1 वर्ष, 304 दिन
इंदु कुमार पांडे -1 वर्ष, 90 दिन
नृप सिंह नपलच्याल -273 दिन
सुभाष कुमार -1 वर्ष, 273 दिन
आलोक कुमार जैन- 333 दिन
सुभाष कुमार- 1 वर्ष, 152 दिन
एन. रविशंकर -303 दिन
राकेश शर्मा -91 दिन
शत्रुघ्न सिंह -1 वर्ष, 29 दिन
एस. रामास्वामी- 327 दिन
उत्पल कुमार सिंह- 2 वर्ष, 280 दिन
ओम प्रकाश सिंह- 339 दिन
सुखबीर सिंह संधू -2 वर्ष, 208 दिन
राधा रतूड़ी (प्रथम महिला मुख्य सचिव)- 1 वर्ष, 53 दिन
आनंद बर्धन -1 अप्रैल 2025 से

Show More

The News Adda

The News अड्डा एक प्रयास है बिना किसी पूर्वाग्रह के बेबाक़ी से ख़बर को ख़बर की तरह कहने का आख़िर खबर जब किसी के लिये अचार और किसी के सामने लाचार बनती दिखे तब कोई तो अड्डा हो जहां से ख़बर का सही रास्ता भी दिखे और विमर्श का मज़बूत मंच भी मिले. आख़िर ख़बर ही जीवन है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!