News Buzzन्यूज़ 360शिक्षा

पीसीएस में बेटियों का परचम, जसमीत अव्वल, वर्षा जोशी द्वितीय स्थान पर

यूकेपीएससी ने जारी किया पीसीएस-2024 का अंतिम परिणाम, प्रदेश को मिले नौ नए डिप्टी कलेक्टर

Share now

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने पीसीएस-2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम के साथ ही प्रदेश को नौ नए डिप्टी कलेक्टर और 10 नए पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मिले हैं। इस बार परीक्षा में बेटियों का दबदबा देखने को मिला। जसमीत कौर ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि वर्षा जोशी दूसरे स्थान पर रहीं।

आयोग ने यह परिणाम संशोधित मुख्य परीक्षा के बाद आयोजित साक्षात्कार, शारीरिक मापदंड परीक्षण और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर घोषित किया है। चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण 27 मार्च से 21 अप्रैल 2026 के बीच संपन्न हुए थे।

पीसीएस-2024 के जरिए राज्य प्रशासनिक और अधीनस्थ सेवाओं के विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। आयोग ने डिप्टी कलेक्टर के नौ पदों पर अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। इसके अलावा पुलिस उपाधीक्षक (गृह विभाग) के 10, जिला कमांडेंट होमगार्ड के पांच तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी और कार्याधिकारी जिला पंचायत के एक-एक पद पर भी चयन सूची जारी की गई है।

अन्य प्रमुख पदों में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के छह, उप शिक्षा अधिकारी के 58, परिवीक्षा अधिकारी के एक, वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी के 14, सहायक आयुक्त राज्य कर के 16, राज्य कर अधिकारी के 53 तथा सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी के सात पदों पर अभ्यर्थियों को सफलता मिली है।

डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित अभ्यर्थियों में जसमीत कौर, वर्षा जोशी, आशुतोष नौटियाल, अमित चंद्र द्विवेदी, मीनाक्षी भाटिया, फराज मियां, वायरल शर्मा, उज्ज्वल डालाकोटी और काजल सैनी शामिल हैं।

जसमीत कौर, प्रथम रैंक, पीसीएस परीक्षा, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग।
जसमीत कौर, प्रथम रैंक, पीसीएस परीक्षा, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग।
वर्षा जोशी, द्वितीय रैंक, पीसीएस परीक्षा, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग
वर्षा जोशी, द्वितीय रैंक, पीसीएस परीक्षा, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग

 

वहीं पुलिस उपाधीक्षक पद पर अदिति पुनेठा, ऐश्वर्या भट्ट, मनीष चंद्र रमोला, संदीप कुमार पटेल, शताक्षी शर्मा, सक्षम, गोविंद पांडेय, हिमांशु दिवाकर, श्रेया सिंह और प्रकृति नेगी का चयन हुआ है।

 

अदिति पुनेठा, डिप्टी एसपी में प्रथम रैंक, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग।
अदिति पुनेठा, डिप्टी एसपी में प्रथम रैंक, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग।

पीसीएस-2024 के परिणाम के साथ सैकड़ों अभ्यर्थियों का वर्षों का इंतजार समाप्त हो गया। राज्य की प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा में चयनित युवाओं से अब शासन-प्रशासन को नई ऊर्जा और नई सोच मिलने की उम्मीद की जा रही है।

 

 

टॉपर-9: ये बने नए डिप्टी कलेक्टर

1. जसमीत कौर
2. वर्षा जोशी
3. आशुतोष नौटियाल
4. अमित चंद्र द्विवेदी
5. मीनाक्षी भाटिया
6. फराज मियां
7. विरल शर्मा
8. उज्ज्वल डालाकोटी
9. काजल सैनी

 

किस पद पर कितने चयन?

| पद |.        चयनित अभ्यर्थी |
| ———- | ———– |
| डिप्टी कलेक्टर | 9 |
| पुलिस उपाधीक्षक (DSP) | 10 |
| जिला कमांडेंट होमगार्ड | 5 |
| जिला ग्रामोद्योग अधिकारी | 6 |
| उप शिक्षा अधिकारी | 58 |
| परिवीक्षा अधिकारी | 1 |
| वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी | 14 |
| सहायक आयुक्त राज्य कर | 16 |
| राज्य कर अधिकारी | 53 |
| सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी | 7 |
| सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी | 1 |
| जिला पंचायत राज अधिकारी | 1 |
| कार्याधिकारी जिला पंचायत | 1 |

कुल मिलाकर विभिन्न प्रशासनिक और अधीनस्थ सेवाओं के 180 से अधिक पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी हुई।

Show More

The News Adda

The News अड्डा एक प्रयास है बिना किसी पूर्वाग्रह के बेबाक़ी से ख़बर को ख़बर की तरह कहने का आख़िर खबर जब किसी के लिये अचार और किसी के सामने लाचार बनती दिखे तब कोई तो अड्डा हो जहां से ख़बर का सही रास्ता भी दिखे और विमर्श का मज़बूत मंच भी मिले. आख़िर ख़बर ही जीवन है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!