चलो चारधाम: अक्षय तृतीया के मौके पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के खुलेंगे कपाट, माँ के दर्शन करने मुख्यमंत्री भी पहुंच रहे धाम

TheNewsAdda

देहरादून: अक्षय तृतीया के मौके पर चारधाम यात्रा की तीन मई से शुरूआत हो रही है। मंगलवार के सबसे पहले गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे और उसके एक घंटे बाद यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 11:15 खुलेंगे और यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार माँ गंगा की डोली सुबह आठ बजे गंगोत्री धाम पहुंचने पर नौ बजे से विधि-विधान के साथ गंगा पूजन, गंगा सहस्त्रनाम पाठ एवं विशेष पूजा-अर्चना के बाद 11:15 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे।

वहीं, मंगलवार सुबह 8.30 बजे मां यमुना की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास खुशीमठ से पारंपरिक वाध्य यंत्रों की थाप पर शनिदेव की डोली की अगुवाई में यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। धाम पहुँचने के उपरांत विधि-विधान के साथ हवन और पूजा के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

धामी माँ गंगा के धाम पहुंचकर करेंगे दर्शन

सीएम पुष्कर सिंह धामी गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के समय उपस्थित रहेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी सुबह 9.55 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर के जरिए हर्षिल पहुंचेंगे। सीएम 10:30 बजे गंगोत्री धाम पहुंचकर कपाटोद्घाटन के समय मौजूद रहेंगे।

अक्षय तृतीया पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो जाएगा। ज्ञात हो कि छह मई को केदारनाथ धाम के कपाट और आठ मई को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे।


TheNewsAdda

TNA

जरूर देखें

04 May 2022 5.06 pm

TheNewsAddaदिल्ली: मुख्यमंत्री…

20 May 2023 1.00 pm

TheNewsAddaUttarakhand News: मुख्यमंत्री…

28 Feb 2022 10.03 am

TheNewsAddaदेहरादून: नतीजों…

error: Content is protected !!