
दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन-CBSE शुक्रवार दोपहर 2 बजे 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी कर रहा है। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर एक रोल नंबर फाउंडर लिंक जारी किया है जिसकी मदद से छात्र आराम से अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने रिजल्ट जारी करने के लिए 31 जुलाई तक की डेडलाइन दी थी। स्टूडेंट्स यहां cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 30:30:40 के फॉर्मूले के आधार पर तय किया है। मार्किंग स्कीम के मुताबिक 10वीं और 11वीं के 5 में से जिन 3 सब्जेक्ट में स्टूडेंट्स ने सबसे ज्यादा स्कोर किया होगा, उन्हीं को रिजल्ट तैयार करने के लिए चुना जाएगा। वहीं, 12वीं के यूनिट, टर्म और प्रैक्टिकल एग्जाम में मिले अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा।
CBSE द्वारा बनाए पैनल ने 12वीं के छात्रों के मूल्यांकन के लिए 30:30:40 का फॉर्मूला तय किया है। इसके तहत 10वीं- 11वीं के फाइनल रिजल्ट को 30% वेटेज दिया जाएगा और 12वीं के प्री- बोर्ड एग्जाम को 40% वेटेज दिया जाएगा।
बच्चे आसानी से ऐसे चेक करें अपना परीक्षा परिणाम:
सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल साइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
यहां होम पेज पर कक्षा 12वीं CBSE Results 2021 लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नया पेज खुलने पर उम्मीदवारों को लॉगिन करना होगा।
लॉगिन करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा।
रिजल्ट देखने के बाद इसे डाउनलोड कर हार्ड कॉपी रखें।
बोर्ड ने जारी किया है रोल नंबर फाइंडर:
रिजल्ट से पहले बोर्ड ने रोल नंबर फाइंडर लॉन्च किया है। यह लिंक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर एक्टिव हो चुकी है। कैंडिडेट्स इस पर अपने रोल नंबर देख सकते हैं। 10वीं के स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर पता करने के लिए अपने माता-पिता का नाम और अपनी जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
सबसे पहले रोल नंबर फाइंडर 2021 की लिंक पर जाएं।
अब यहां कक्षा 12वीं का चयन करें।
नई विंडो खुलने पर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
आपका रोल नंबर स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।
डिजीलॉकर के जरिए मिलेगी मार्कशीट
इस साल भी स्टूडेंट्स को डिजीलॉकर के जरिए डिजिटल मार्कशीट दी जाएगी। डिजीलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए इसे digilocker.gov.in से डाउनलोड करना होगा।
बोर्ड की तरफ से स्टूडेंट्स को डिजीलॉकर क्रेडेंशियल्स SMS के जरिए भेज दिए गए हैं।
इसका इस्तेमाल कर वे अपनी मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। डिजीलॉकर मोबाइल ऐप गूगल प्ले या एपल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।