आर्य का अटैक: बीजेपी का घोषणापत्र नहीं जुमला पत्र है, गारंटी की वारंटी नहीं महज खोखले शब्दों की हेराफेरी

TheNewsAdda

  • ये BJP का घोषणा पत्र नहीं जुमला पत्र है: आर्य
  • न पुरानी गारंटियों की जवाबदेही:आर्य
  • केवल खोखले शब्दों की हेराफेरी: यशपाल आर्य

Congress on BJP Manifesto: उत्तराखंड कांग्रेस ने बीजेपी द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जारी किए घोषणापत्र को जुमलापत्र करार दिया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि बीजेपी के मेनिफेस्टो लॉन्च में 1 घंटे 40 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, इसमें पत्रकारों से एक भी सवाल नहीं लिया गया। बीजेपी ने 30 मार्च, 2024 को मेनिफेस्टो कमेटी बनाई और आज घोषणा पत्र जारी कर दिया। वहीं कांग्रेस की मेनिफेस्टो कमेटी का गठन दिसंबर, 2023 में हुआ, इस कमेटी ने देश के हर वर्ग की आवाज सुनी और न्याय पत्र तैयार किया।
उन्होने कहा कि बीजेपी के मेनिफेस्टो में सिर्फ 2 बार नौकरियों का जिक्र किया गया है, वो भी तब जब देश में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। वहीं, कांग्रेस 30 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा कर रही है।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पूछा कि केंद्र की सत्ता पर दस साल से काबिज बीजेपी द्वारा लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 के घोषणापत्र में किए गये प्रमुख वादों का क्या हुआ?

  • बीजेपी मैनिफेस्टो पर कांग्रेस द्वारा पूछे गए सवाल
  • युवाओं के लिए सालाना 2 करोड़ नौकरियां देने के वादे का क्या हुआ?
  • किसानों की आय दोगुनी करने का क्या हुआ?
  • किसानों के MSP पर Cost + 50% देने के वादे का क्या हुआ?
  • हर बैंक अकाउंट में 15-15 लाख का क्या हुआ?
  • SC-ST पर 46% व 48% अपराध क्यों बढ़ा?
  • महिला आरक्षण लागू करने व महिला अत्याचार रोकने का क्या हुआ?
  • 100 नई Smart cities का क्या हुआ?
  • 2020 तक गंगा सफाई का क्या हुआ?
  • 2022 तक हर परिवार के सर पर छत का क्या हुआ?
  • 2022 तक सबको 24X7 बिजली देने का क्या हुआ?
  • 2022 तक भारत को 5 Trillion dollar अर्थव्यवस्था बनाने का क्या हुआ?
  • 2022 तक 40 करोड़ युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देने के वादे का क्या हुआ?
  • देश में मुंबई से अहमदाबाद के मध्य पहली बुलेट ट्रेन दौड़ाने के वादे का क्या हुआ?

    नेता प्रतिपक्ष आर्य ने निशाना साधा कि हमारे 700 किसानों की शहादत हो गई, किसानों को दिल्ली आने से रोका गया, लेकिन BJP के मेनिफेस्टो में MSP के कानून की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों को MSP कानूनी गारंटी देने जा रही है।
    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीजेपी कहती है कि महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे, लेकिन उन्हीं महिलाओं को आटे-दही पर GST देना पड़ रहा है। आर्य ने कहा कि इसकी तुलना में कांग्रेस की गारंटी है कि गरीब महिलाओं को सालाना 1 लाख रुपए, सरकारी नौकरियों में 50% आरक्षण दिया जाएगा।
    यशपाल आर्य ने कहा कि पिछले दो लोकसभा चुनावों में की वादों को पूरा न करने वाली बीजेपी पर अब जनता भरोसा नहीं करने वाली और इसीलिए 2024 में पूरा भारत, न्याय (कांग्रेस की गारंटी) का परचम लहराएगा और इंडिया गठबंधन को विजयी बनाएगा।


    TheNewsAdda
    error: Content is protected !!