हफ़्ते में घटे 26 फीसदी नए केस: 24 घंटे में 1.65 लाख नए पॉजीटिव मरीज, 2,64 लाख हुए ठीक, 10 दिनों में करीब साढ़े 27 लाख मरीजों ने दी महामारी को मात, 3460 मौतें

TheNewsAdda

दिल्ली: देश में 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 65 हजार 553 नए केस सामने आए हैं, जो कि पिछले 46 दिनों में सबसे कम दैनिक पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा है। जबकि 2 लाख 54 हजार 320 मरीज ठीक होकर घर लौट गए। इसी के साथ देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 21 लाख 14 हजार 508 हो गई है।
कोरोना के घटते नए केस और उसी रफतार से एक्टिव मरीजों की घटती तादाद इशारा करती है कि दूसरी लहर क़ाबू में आती दिख रही लेकिन मौत के दैनिक आंकड़े सबसे बड़ी चिन्ता का सबब बने हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 3460 लोगों ने कोरोना के चलते दम तोड़ा है। राहत की बात ये कि पिछले डेढ़ हफ्ते में रिकवरी दर लगातार बेहतर हुई है और औसतन 2 लाख मरीज हर दिन रिकवर हो रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार पिछले 10 दिनों में साढ़े 27 लाख मरीजों ने कोरोना महामारी को मात दी है। लगातार 17 वाँ दिन है जब रिकवरी नए केस के मुक़ाबले ज़्यादा हो रही है।


देश में कोरोना:
24 घंटे में नए केस: 1.65 लाख
24 घंटे में डिस्चार्ज : 2.54 लाख
24 घंटे में मौतें हुए : 3460
कुल संक्रमित : 2.78 करोड़
कुल डिस्चार्ज: 2.54 करोड़
महामारी से कुल मौतें: 3 लाख 25 हज़ार 972
एक्टिव केस : 21 लाख 14 हज़ार 508
कुल टीकाकरण : 21 करोड़ 20 लाख 66 हज़ार 614
29 मई को 20 लाख 63 हज़ार 839 सेंपलों की जाँच: ICMR
अब तक कुल 34 करोड़ 31 लाख 83 हज़ार 748 सेंपल जाँचे गए: ICMR


TheNewsAdda
error: Content is protected !!