देहरादून: निजी सचिव संवर्ग में विगत 2 वर्ष से अवशेष पदों पर लम्बित विभागीय पदोन्नति का प्रकरण आखिरकार पूरी तरह से निस्तारित हो गया गया है। सभी कार्मिकों के पदोन्नत आदेश निर्गत होने पर आज सचिवालय संघ की मेहनत पूर्णतः सफल हुई है।
सचिवालय प्रशासन विभाग के स्तर से सम्पूर्ण चयन वर्ष की रिक्तियों के सापेक्ष वरिष्ठ निजी सचिव व निजी सचिव के 5-5 शुद्ध रिक्त पदों के पदोन्नति आदेश निर्गत करने पर संघ ने आभार जताया है। इस चयन वर्ष की परिणामी रिक्ति पर 2-2 कार्मिकों के पदोन्नति आदेश यथासमय जारी होंगे। सभी पदोन्नत कार्मिकों को सचिवालय संघ पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है।