
- देहरादून में 232 गरीब परिवारों को मिला अपना घर, दिव्यांग और बुजुर्गों को मिली खास प्राथमिकता

आईएसबीटी स्थित सिटी जंक्शन मॉल में आयोजित कार्यक्रम में सभी लाभार्थियों की मौजूदगी में कंप्यूटरीकृत लॉटरी के जरिए भवन संख्या आवंटित की गई। एमडीडीए का दावा है कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई।
दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों को मिली प्राथमिकता
फ्लैट आवंटन में सामाजिक संवेदनशीलता भी देखने को मिली। 4 दिव्यांग और 2 वरिष्ठ नागरिक लाभार्थियों को सुविधा के लिए भूतल पर फ्लैट आवंटित किए गए, ताकि उन्हें भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक पात्र परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल मकान देने की योजना नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में भी पात्र परिवारों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के प्रयास जारी रहेंगे।
एमडीडीए का दावा- पूरी प्रक्रिया रही पारदर्शी
एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि सभी 232 लाभार्थियों को कंप्यूटरीकृत लॉटरी प्रणाली के जरिए भवन संख्या आवंटित की गई। वहीं, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य केवल भवन बनाना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है।

धौलास आवासीय योजना की प्रमुख बातें
* प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 232 EWS परिवारों को फ्लैट आवंटित।
* कंप्यूटरीकृत डिजिटल लॉटरी के जरिए भवन संख्या आवंटन।
* 4 दिव्यांग और 2 वरिष्ठ नागरिकों को ग्राउंड फ्लोर पर फ्लैट।
* पूरी प्रक्रिया लाभार्थियों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से संपन्न।
* धौलास आवासीय योजना में आधुनिक सुविधाओं वाले आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
–समाप्त-



