24 घंटे में 3.48 लाख नए पॉजिटिव: लगातार दूसरे दिन नए मरीजों से ज्यादा कोरोना को परास्त करने वाले, 4,198 मौतें

TheNewsAdda

दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर के कहर के बीच लगातार दूसरे दिन नए मरीजों से ज्यादा कोरोना को परास्त करने वाले रहे। मंगलवार को 3 लाख 48 हज़ार 389 नए पॉजिटिव केस आए जबकि 3 लाख 55 हज़ार 256 मरीज ठीक होकर घर लौट गए। सोमवार को भी 3 लाख 29 हज़ार 491 नए पॉजिटिव मामलों के मुक़ाबले 3 लाख 55 हज़ार 930 मरीज ठीक होकर घर गए। 

हालांकि मौत का बढ़ता आंकड़ा चिन्ता बढ़ा रहा है। मंगलवार को 4,198 मरीजों ने दम तोड़ा। तीसरी बार है जब मारने वालों का आंकड़ा 4 हज़ार के पार गया है। 7 मई को 4,233 और 8 मई को 4,092 लोगों की मौत हुई थी। 

कोरोना ट्रैकर: 

  • 24 घंटे में नए पॉजिटिव केस- 3.48 लाख 
  • 24 घंटे में मौतें: 4,198 
  • 24 घंटे में ठीक हुए: 3.55 लाख
  • कुल पॉजिटिव अब तक: 2.33 करोड़
  • ठीक होने वालों का आंकड़ा: 1.93 करोड़
  • कुल मौत कितनी हुई: 2.54 लाख
  • एक्टिव केस: 36.99 लाख 

TheNewsAdda

TNA

जरूर देखें

21 Nov 2021 4.26 pm

TheNewsAddaअब हर दिन लगने…

13 Jan 2022 4.55 am

TheNewsAddaदिल्ली: देश…

24 May 2021 1.26 pm

TheNewsAddaदेहरादून: उत्तराखंड…

error: Content is protected !!