जानें एक Click में आज से किस राज्य में अनलॉक और कहां कितनी पाबंदियाँ कम, उत्तराखंड में कोविड कर्फ़्यू में एक जून से ये रियायतें!

TheNewsAdda

उत्तराखंड: राज्य में 8 जून तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है लेकिन कुछ रियायतों के साथ। इस चरण में राशन की दुकानें दो दिन और स्टेशनरी की दुकान को एक दिन खोलने के लिए छूट दी गई है।जबकि अब सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक ज़रूरी सामान की दुकानें खुलेंगी। अब तक ये समयावधि सुबह 8 से 11 बजे तक ही थी।
हिमाचल प्रदेश: राज्य में पहले से जारी पाबंदियाँ 7 जून तक लागू रहेंगी। आवश्यक वस्तुओं की दुकानें पहले की तरह ही खुलेंगी। जबकि अन्य दुकानों को पांच घंटे के लिए खोलने की इजाजत दी गई है।

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में 1 जून से लॉकडाउन में कुछ ढील देने के साथ इसे सात जून तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान सुबह 5 बजे तक दिल्ली में आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर लोगों की आवाजाही को प्रतिबंधित करते हुए कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया गया है। हालांकि, बंद परिसर में और कंटेनमेंट जोन के बाहर इंडस्ट्रियल और कंस्ट्रक्शन गतिविधियों को खोलने की इजाज़त दे दी गई है। लॉकडाउन के दौरान निर्माण स्थलों पर कामगारों और कर्मचारियों को आवाजाही के लिए ई-पास के साथ अनुमति दी गई।

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में जारी लॉकडाउन में 1 जून से छूट देने का फैसला किया है। इसके तहत प्रदेश में शनिवार, रविवार को छोड़कर हफ्ते में 5 दिन दुकानें खुलेंगी। हालांकि, 600 से ज्यादा कोरोना के एक्टिव केस वाले जिलों में किसी भी तरह की छूट नहीं दी गई। पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू अभी भी जारी रहेगा। सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार लखनऊ सहित 20 जिलों में कोरोना कर्फ्यू में कोई छूट नहीं दी गई है। ये जिले हैं- मेरठ, मुरादाबाद, गाजीपुर, बिजनौर, सहारनपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, बरेली, देवरिया, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, बुलंदशहर, जौनपुर और सोनभद्र. नोएडा में भी कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा।
राजस्थान: गहलोत सरकार बुधवार से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। राज्य के गृह विभाग ने सोमवार रात नई गाइडलाइन जारी की है। इसके अनुसार शुक्रवार दोपहर 12 बजे से मंगलवार सुबह पांच बजे तक वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा। अन्य दिनों में दोपहर 12 बजे से अगले दिन सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा। लॉकडाउन के दौरान पांच या इससे अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकेंगे। शादी समारोह 30 जून तक स्थगित ही रहेंगे। शादी घर पर ही या कोर्ट मैरिज के रूप में करने की अनुमति रहेगी।
मध्यप्रदेश:राज्य में 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब पॉजिटिविटी रेट के आधार पर कोरोना कर्फ्यू या पाबंदियाँ लागू होंगी। शिवराज सरकार ने 5 फीसदी से ज्यादा संक्रमण वाले जिलों और 5 फीसदी से कम संक्रमण वाले जिलों के लिए अनलॉक की अलग-अलग गाइडलाइंस तय की हैं।
महाराष्ट्र: उद्धव सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए राज्य में 15 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। हालांकि, राज्य सरकार समीक्षा करने के बाद कुछ जिलों में लॉकडाउन में ढील देने पर विचार कर रही है।

पंजाब: सूबे में कोरोना कर्फ्यू को 10 जून तक बढ़ाया गया है। कैप्टन सरकार ने 27 मई को ही कोरोना से जुड़ी पाबंदियाँ राज्य में 10 जून तक बढ़ा दी थी।

हरियाणा: राज्य में लॉकडाउन 7 जून तक बढ़ा दिया गया है। दुकानें अब सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुल सकेंगी। लेकिन दुकानदारों को ऑड-ईवन फॉर्मूले का पालन करना होगा। शिक्षण संस्थान 15 जून तक बंद रहेंगे। इसके अलावा रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू भी लागू रहेगा।

बिहार: नीतीश सरकार ने सूबे के हालात की समीक्षा के बाद लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। राज्य में अब 8 जून तक लॉकडाउन लागू रहेगा। हालांकि, इस दौरान व्यापारिक गतिविधियों को कुछ रियायतें दी गई है।


TheNewsAdda
error: Content is protected !!