News BuzzPURE पॉलिटिक्सन्यूज़ 360

हरदा ने क्यों खाई “माँ की सौगंध…? ED raid के बाद इमोशनल दांव करेगा काम!

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ओएसडी रहे और वर्तमान में निजी सचिव चंदन सिंह जीना के आवास पर 2016 की वीपीडीओ भर्ती में हुई धांधली के मामले में ED raid के बाद हरदा ने कहा- “कलंक का जवाब—सच और संघर्ष से।”

Share now

 

देहरादून/ दिल्ली: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की एक पोस्ट सोशल मीडिया में तेज़ी से वायरल हो रही है। हरीश रावत ने अपनी माँ को सौगंध खाते हुए कहा है कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में किसी से नौकरी के बदले एक पैसा लेना तो दूर किसी का चाय-पानी तक नहीं पिया है।

हरदा ने भावुक अंदाज में लिखे अपने पोस्ट में आरोप लगाया है कि 2017 और 2022 में भी उनके खिलाफ झूठ गढ़े गए थे जिसके साक्ष्य आज तक नहीं मिले हैं। रावत ने कहा कि आज भी कुछ लोग विभिन्न माध्यमों से उनके ख़िलाफ षड्यंत्र रचकर बदनाम करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। पूर्व सीएम ने कहा है कि उम्र के इस पड़ाव पर उनके ऊपर कलंक लगाने के प्रयास हो रहे हैं लेकिन वे सच के लिए संघर्ष करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एफबी वीडियो का स्क्रीन शॉट

यहाँ पढ़िए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर जो लिखा उसे हुबहू :- 

“माँ की सौगंध… सच के लिए आख़िरी दम तक संघर्ष करूंगा।
“कलंक का जवाब—सच और संघर्ष से। 🙏🔥”

#माँ मैं आपकी सौगंध खाता हूं, आपके दूध की सौगंध खाता हूँ। मैंने कभी किसी को नौकरी देने के बदले एक पैसा लेना तो छोड़िए मैंने उससे कभी चाय और पानी तक नहीं पिया।

मेरी तीन माताएँ हैं, जगत जननी, देवी भवानी (मां दुर्गा), जिसकी मैं नित्य प्रतिदिन पूजा करता हूँ और वह धरती माँ है, जिसने मुझे पैदा किया है उत्तराखंड और माँ आज मुझे बदनाम करने का षड्यंत्र हो रहा है। उम्र के इस पड़ाव में मुझ पर कलंक लगाने का प्रयास हो रहा है, जिस तरीके से कुछ पोस्टों में, कुछ अखबारों के जरिये मुहिम चला करके……. मां मैं आपकी व आपके दूध की सौगंध खाता हूँ, मैंने कभी किसी को नौकरी देने के बदले एक पैसा लेना तो छोड़िए मैंने उससे कभी चाय और पानी तक नहीं पिया, जिसको दिया होगा, मैंने दिया होगा माँ। मैंने कभी नौकरी के बदले किसी से कुछ लिया नहीं। लेकिन आज ये कलंक का टीका मुझ पर लगाने का दुस्साहस किया जा रहा है और नियोजित तरीके से किया जा रहा है ………………………!! पहले भी 2017 और 2022 में मेरे खिलाफ झूठ गढ़े गए, कहीं उसके कोई साक्ष्य नहीं है मां। मैं इस कलंक के साथ मरना नहीं चाहता मां।

मैंने मां जगदंबा से प्रार्थना की है कि जब तक मैं इस कलंक को न धो दूं, तब तक मेरी जिंदगी की डोर व मेरी सांसों को आगे बढ़ाते रहना‌। मैं संघर्ष करूंगा।

मां यही नहीं, मैंने कभी किसी को राजनीतिक पद देने के बदले भी पैसा नहीं लिया। मैंने हजारों-हजार लोगों की सिफारिश की हैं, कामधंधों आदि दूसरे चीजों के लिए, मैंने उनसे भी कभी सौदा नहीं किया। लोग मदद जरूर करते हैं मेरी, आज भी मेरी मदद कर रहे हैं। मेरे घर का तो छोड़िए, जिसने छाया की तरीके से मेरे साथ इतने साल सेवा करने का काम किया चंदन, आज उसकी जिंदगी भर की कमाई को सीज्ड कर दिया गया है। उसने अपने बच्चे पढ़ाने हैं, कहां से अपने बच्चों की आजीविका का पालन करेगा, उसकी अलग चिंता हो रही है। मेरे पास भी इतने साधन नहीं हैं कि मैं अपने घर का खर्चा उठा सकूं।

मां मैं फिर आपकी सौगंध खाकर कह रहा हूं कि किसी चीज के बदले पैसा लिया हो, माँ श्राप देकर के कहना कि हरीश तूने मेरे दूध को लज्जित करने का काम किया… मैंने हर काम को आपको साक्षी बनाकर के किया है, आपके आदेश से किया है और अब शरीर आज्ञा दे न दे, स्वास्थ्य आज्ञा दे न दे, मगर मुझे अपनी सफाई के लिए, अपनी बात कहने के लिए लोगों के बीच में जाना ही पड़ता है माँ।

माँ, मेरी रक्षा करना। मेरी रक्षा करना। मेरी रक्षा करना, माँ। मेरी रक्षा करना।

#HarishRawat #Uttarakhand #Uttarakhandiyat #SatyKiLadai #Sangharsh

Show More

The News Adda

The News अड्डा एक प्रयास है बिना किसी पूर्वाग्रह के बेबाक़ी से ख़बर को ख़बर की तरह कहने का आख़िर खबर जब किसी के लिये अचार और किसी के सामने लाचार बनती दिखे तब कोई तो अड्डा हो जहां से ख़बर का सही रास्ता भी दिखे और विमर्श का मज़बूत मंच भी मिले. आख़िर ख़बर ही जीवन है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!