न्यूज़ 360

Guru Margi 24 November 2022-23: कल सुबह 4:36 बजे से बदल रही गुरु की चाल, हो जाएंगे मार्गी, इन पांच राशियों पर डालेंगे बड़ा असर

Share now

Guru Margi from 24 November 2022-23: अब तक वक्री चल रहे देवगुरु बृहस्पति 24 नवंबर यानी गुरूवार से मार्गी हो जाएंगे। मार्गी यानी अब बृहस्पति सीधी चाल चलने लगेंगे। 24 नवंबर की सुबह 4:36 बजे से मार्गी होने के बाद देवगुरु बृहस्पति अगले करीब पांच महीनों 22 अप्रैल 2023 तक अपनी ही मीन राशि में सीधी चाल चलने के बाद मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिषाचार्यों के कथनानुसार अपनी राशि में मार्गी होने से गुरु का शुभ फल बढ़ जाएगा। इससे कई लोगों के लिए इन पांच महीनों में अच्छा समय रहेगा। जानकर यह भी कहते हैं कि देवगुरु बृहस्पति के प्रभाव से देश-प्रदेश में बड़े राजनीतिक बदलाव होने के योग भी बन सकते हैं।

गुरु के सीधी चाल चलने से इन पांच राशियों के लिए धन लाभ और तरक्की का मार्ग खुलना तय माना जा सकता है

कई जानकर ज्योतिषाचार्यों के कथनानुसार गुरु की चाल में बदलाव यानी वक्री से मार्गी होने का असर वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले लोगों पर सबसे अधिक पद सकता है। इन पांच राशि वाले लोगों को नौकरी से लेकर कारोबार में भाग्य का पुण्य मिलने के चांसेज बढ़ जाएंगे। प्रमोशन से लेकर ट्रांसफर आदि में आ रही अड़चनें दूर होंगी और धन दौलत का लाभ भी मिलेगा।

जबकि तुला, धनु, मीन और मिथुन राशि वाले लोगों के लिए देवगुरु बृहस्पति के मार्गी होने से खास असर नहीं पड़ेगा। जबकि मेष, सिंह और मकर राशि वाले लोगों को अगले पांच महीनों के दौरान गुरु के मार्गी रहते काफी संभलकर रहना होगा। मेष, सिंह और मकर राशि वाले लोगों को इन्वेस्टमेंट और कारोबार में रुपए पैसे के लेन देन को लेकर बड़ा सतर्क रहना होगा। खासकर इन तीन राशि वाले राजनीतिक क्षेत्र के लोगों को बेहद सावधान रहना होगा, उनके शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं।

जानिए देवगुरु बृहस्पति के मार्गी यानी सीधी चाल चलने से आपकी राशि पर क्या असर पड़ सकता है..

मेष: हेल्थ प्रॉब्लम्स आ सकती हैं, सावधान रहें। जॉब और बिजनेस में बदलाव और भागदौड़ बढ़ सकती है। विरोधी परेशान कर सकते हैं और प्रॉपर्टी मैटर्स में दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

वृष: जॉब और बिजनेस प्रॉब्लम्स से मिलेगा छुटकारा। मनी मैटर्स भी सॉल्व होंगे और काम समय पर बनने लगेंगे। काम और कारोबार के नए रास्ते भी खुल सकते हैं।

मिथुन: जॉब और बिजनेस करते हैं तो अधिक मेहनत को तैयार रहें। विरोधी havi होंगे और खर्च बढ़ने से सेविंग खर्च होने का संकट आ सकता है। वाहन और प्रॉपर्टी के मामले में गुड न्यूज मिल सकती है। मिला जुला वक्त रहेगा।

कर्क: जॉब और बिजनेस में पुराने पुरुषार्थ का फायदा मिल सकेगा। अटका पैसा लौटेगा और हेल्थ बेहतर होगी। यात्रा और संतान सुख के भी योग। कर्क राशि के लोगों का 24 नवंबर 2022 से अच्छा वक्त शुरू होकर जून-जुलाई 2023 तक बढ़िया योग बने रहेंगे और दिमाग की ऊहापोह की स्थिति स्पष्ट होगी, मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और समस्याएं स्वत: ही समाप्त होती जाएंगी।

सिंह: आपको बहुत संभलकर रहना होगा क्योंकि धन हानि के योग बन रहे हैं। आपकी सेविंग खत्म होने की नौबत भी आ सकती है। अभी इन्वेस्टमेंट से बचें और प्रॉपर्टी मैटर्स में भी धीरज रखें। जॉब और बिजनस में आपका कोई पुराना राज सामने आकर संकट बढ़ा सकता है।

कन्या: जॉब और बिजनेस रिलेटेड विवाद निपटारे का वक्त करीब है। हेल्थ बेहतर रहेगी और आपका यश और पद बढ़ेगा। गुड टाइम। हर काम में मुनाफे का योग।

तुला: प्रॉपर्टी विवाद में और दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन रुके पैसे के लौटने की खुशी मिल सकती है। जॉब और बिजनस फ्रंट पर नए विवाद से बचें। दिक्कतें आ सकती हैं।

वृश्चिक: जॉब और बिजनेस में गुड लक रहेगा। मुनाफे वाली प्लानिंग सफल रहेगी। हेल्थ , फ्रेंड्स और फैमिली का साथ मिलेगा। मेहनत का पाई पाई का हिसाब मिलेगा और नई प्लानिंग भी बन सकती है। गुड टाइम।

धनु: जॉब और बिजनेस के लिए सामान्य टाइम है। ट्रैवल संभव है। जॉब और बिजनेस में किसी राज का पता चल सकता है। खर्चा बढ़ने के साथ साथ भाग दौड़ भी बढ़ेगी। मां की सेहत को लेकर सतर्कता बरतें।

मकर: जॉब और बिजनेस में करना होगा और अधिक हार्ड वर्क। साथ मिलेगा लक का भी। हेल्थ का साथ मिलेगा। । रोजमर्रा के काम पूरे होंगे। प्रॉपर्टी रिलेटेड बड़ा विवाद सुलझ जाएगा।

कुंभ: धन लाभ का योग। विरोधी पस्त होंगे। जॉब और बिजनेस में कामयाबी कदम चूमेगी। नई जॉब के दरवाजे भी खुलने के योग। परिवार का मिलेगा फुल स्पोर्ट।

मीन: खर्चा बढ़ सकता है और मुनाफा घट सकता है। हेल्थ को लेकर अलर्ट रहें। काम अटक सकते हैं। लक कम मददगार साबित होगा। नए प्रोजेक्ट्स में भी डिले के योग।

(Disclaimer: यह खबर सामान्य ज्योतिषीय मान्यताओं पर बेस्ड है। इन पर अमल लाने से पूर्व किसी विषय विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

Show More

The News Adda

The News अड्डा एक प्रयास है बिना किसी पूर्वाग्रह के बेबाक़ी से ख़बर को ख़बर की तरह कहने का आख़िर खबर जब किसी के लिये अचार और किसी के सामने लाचार बनती दिखे तब कोई तो अड्डा हो जहां से ख़बर का सही रास्ता भी दिखे और विमर्श का मज़बूत मंच भी मिले. आख़िर ख़बर ही जीवन है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!