
Kedar Singh Fonia passed away news: बद्रीनाथ विधानसभा के पूर्व विधायक और उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया का निधन हो गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता के निधन का समाचार मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके नेहरु कॉलोनी आवास पहुंचे और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी केदार सिंह फोनिया के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
https://twitter.com/IamYashpalArya/status/1580804637602754560?s=19
ज्ञात हो कि केदार सिंह फोनिया जब यूपी सरकार में टूरिज्म मंत्री थे उसी दौरान राममंदिर के लिए बतौर मंत्री 2.77 एकड़ भूमि अधिग्रहण की फाइल पर दस्तखत किए थे। वह भी 20 अक्टूबर 1992 की रात्रि 10 बजे के आसपास।