उत्तराखंड: कार्मिकों को 11 % DA की सौगात के बाद सीएम धामी का ऐलान, पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे पर गम्भीरता व संवेदनशीलता से कर रहे विचार, रिपोर्ट मिल चुकी जल्द एक्शन

TheNewsAdda

देहरादून: राज्य के कार्मिकों को 11 फीसदी डीए बढ़ोतरी का तोहफा देने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस कर्मियों से जुड़े ग्रेड पे विवाद के जल्द खत्म होने के संकेत दिए है। पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर पहले ही मंत्रीमण्डल उपसमिति बनी हुई है। हम इस पर पूरी गम्भीरता और संवेदनशीलता से विचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा पुलिसकर्मी दिन रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करते हैं। राज्य सरकार, राज्य और पुलिस विभाग के हित में हर जरूरी निर्णय लेगी।

राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा 28 प्रतिशत डीए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की फ्रिज डीए बहाल करने की घोषणा

1लाख 60 हजार राज्य कर्मचारी और 1 लाख 50 हजार पेंशनर होंगे लाभान्वित

मुख्यमंत्र पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सदन में राज्य कर्मचारियों के फ्रिज किये गये महंगाई भत्ते को बहाल करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 प्रतिशत डीए वृद्धि से अब राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को कुल 28 प्रतिशत डीए मिलेगा। सितम्बर माह के वेतन में बढ़ा हुआ डीए मिलेगा। जबकि जुलाई व अगस्त माह का एरियर दिया जाएगा। इससे प्रदेश के लगभग 1 लाख 60 हजार कर्मचारी और 1 लाख 50 हजार पेंशनर लाभान्वित होंगे।


TheNewsAdda

TNA

जरूर देखें

16 Jun 2021 9.02 am

TheNewsAddaदेहरादून: ये…

27 Aug 2021 9.22 am

TheNewsAdda देहरादून: प्रदेश…

20 Mar 2023 1.35 pm

TheNewsAddaपटवारी पेपर…

error: Content is protected !!