Audio सुनें- NIA से जांच के लिए गृहमंत्री को चिट्ठी: आर्टिकल 370 पर पुनर्विचार का दिग्विजय का वायरल ऑडियो मामला! कांग्रेसी साख पर जब तक दिग्गी जैसे नेता तब तक देश की सत्ता से वनवास और बढ़ता जाएगा!

TheNewsAdda

दिल्ली/ देहरादून: क्लबहाउस चैट का सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो कांग्रेस के गले की फांस बन चुका है। इस ऑडियो में कांग्रेस और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह बोल रहे हैं कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने पर बोल रहे हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो इस फैसले पर पुनर्विचार करेंगे और धारा 370 लागू करेंगे। दरअसल दिग्विजय सिंह क्लबहाउस चैट में एक पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल का जवाब दे रहे थे।

जाहिर है बीजेपी को कांग्रेस पर हल्लाबोल का बड़ा मुद्दा मिल गया है। बीजेपी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का स्टैंड पूछा है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि राहुल गांधी एक प्रेस कॉंफ़्रेंस करें और स्पष्टीकरण दें। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तो कहा कि कांग्रेस का पहला प्यार पाकिस्तान है।

अब मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के लीक ऑडियो की एनआईए से जाँच कराने की मांग की। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोनिया गांधी से कांग्रेस का स्टैंड बताने की माँग करते हुए आरोप लगाया है कि अब कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोल रही है।


TheNewsAdda

TNA

जरूर देखें

26 Mar 2022 7.03 am

TheNewsAddaदेहरादून: उत्तराखंड…

29 Sep 2022 4.24 pm

TheNewsAddaहरिद्वार पंचायत…

15 Sep 2021 10.09 am

TheNewsAdda देहरादून: सीएम…

error: Content is protected !!