
देहरादून: सचिवालय संघ के चरणबद्ध आन्दोलन कार्यक्रम के तहत आज 10.00 बजे से 1.00 बजे तक सचिवालय संघ की कार्यकारिणी व समस्त संवर्गीय संघों के पदाधिकारियों द्वारा सचिवालय परिसर के भीतर मुख्य गेट न0 1 पर अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया जायेगा।
इसमें सचिवालय संघ व संवर्गीय संघों के समस्त पदाधिकारी धरना स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे। साथ ही संघ द्वारा सभी पदाधिकारियों की धरना स्थल पर उपस्थिति पंजिका में उपस्थिति दर्ज की जायेगी।