News Buzzन्यूज़ 360शिक्षा

CM Dhami का 3 लाख छात्रों से संवाद: बोले- नीतियों में शामिल होंगे सुझाव, 140 मेधावी बच्चों को मिलेगी कोचिंग

उत्तराखंड के 140 छात्रों की चमकेगी किस्मत, NEET-JEE-CLAT-SAT की कोचिंग का खर्च उठाएगी सरकार

Share now
  • Uttarakhand: 3 लाख छात्रों से CM Dhami का संवाद, नीतियों में शामिल होंगे सुझाव

देहरादून: उत्तराखंड के 3 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को संवाद किया। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में छात्रों ने खेल, उच्च शिक्षा, पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और स्कूलों में मिलने वाले अवसरों को बढ़ाने समेत कई सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के इन सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा और जरूरत के अनुसार इन्हें सरकार की नीतियों में शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ पोर्टल का शुभारंभ भी किया। इसके साथ ही ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड: एक विकसित राज्य हेतु मेरा दृष्टिकोण’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रदेश के 2,828 सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के कक्षा 11वीं और 12वीं के 3 लाख से अधिक विद्यार्थी कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

मुख्यमंत्री ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 140 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों के लिए NEET, JEE, CLAT, SAT जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग तथा अन्य आवश्यक शुल्क का वहन राज्य सरकार करेगी।

छात्रों ने CM धामी को दिए ये सुझाव

मुख्यमंत्री से संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने सप्ताह में चार दिन खेल पीरियड कराने, खेलों को बढ़ावा देने, विद्यालयों में उपलब्ध अवसरों का विस्तार करने, उच्च शिक्षा में उत्तराखंड को अग्रणी बनाने, पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने जैसे सुझाव दिए।सीएम धामी ने छात्रों के सुझाव स्वयं नोट किए और अधिकारियों को इनके आधार पर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सोच और सुझाव उत्तराखंड के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण हैं।

 ‘नंबरों से ज्यादा विषय की समझ जरूरी’

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य में उत्तराखंड और देश का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने छात्रों से परीक्षा में केवल नंबरों पर ध्यान देने के बजाय विषय की समझ विकसित करने, संस्कार और अनुशासन अपनाने तथा पढ़ाई को बोझ नहीं बल्कि भविष्य निर्माण का माध्यम मानने का आह्वान किया।

AI को लेकर CM धामी की छात्रों को सलाह

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के इस्तेमाल को लेकर भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि AI उपयोगी और ज्ञानवर्धक तकनीक है, लेकिन इसका अत्यधिक इस्तेमाल सोचने और सीखने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। छात्रों को पहले अपने विवेक, बुद्धि और सोचने की क्षमता का इस्तेमाल करना चाहिए और जरूरत पड़ने पर ही AI की मदद लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि तकनीक सहयोगी होनी चाहिए, सोचने और सीखने की क्षमता का विकल्प नहीं।

खेलों में भी करियर तलाशें युवा

सीएम धामी ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों को बढ़ावा देना भी जरूरी है। उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद युवाओं में खेलों को लेकर नई जागरूकता पैदा हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का भी उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने और चुनौतियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता केवल स्वयं आगे बढ़ने में नहीं, बल्कि दूसरों को आगे बढ़ाने में भी है।

3 लाख से ज्यादा विद्यार्थी

* 2,828 सरकारी/गैर सरकारी स्कूल
* कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थी
* वर्चुअल माध्यम से जुड़े

|140 छात्रों को बड़ा लाभ

* सर्वश्रेष्ठ निबंध लिखने वाले 140 विद्यार्थी
* NEET/JEE/CLAT/SAT कोचिंग
* अन्य आवश्यक शुल्क का वहन सरकार करेगीछात्रों के 5 बड़े सुझाव1. सप्ताह में चार दिन खेल पीरियड
2. खेलों को बढ़ावा
3. उच्च शिक्षा को मजबूत करना
4. पर्यटन को प्रोत्साहन
5. विकास के साथ पर्यावरण संरक्षणAI को लेकर CM धामी की छात्रों को सलाह, बोले- तकनीक सोचने की क्षमता का विकल्प नहीं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के हजारों विद्यार्थियों को AI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच खास सलाह दी। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उपयोगी है, लेकिन छात्रों को किसी भी विषय पर सबसे पहले अपनी सोच, विवेक और बुद्धि का इस्तेमाल करना चाहिए।
Show More

The News Adda

The News अड्डा एक प्रयास है बिना किसी पूर्वाग्रह के बेबाक़ी से ख़बर को ख़बर की तरह कहने का आख़िर खबर जब किसी के लिये अचार और किसी के सामने लाचार बनती दिखे तब कोई तो अड्डा हो जहां से ख़बर का सही रास्ता भी दिखे और विमर्श का मज़बूत मंच भी मिले. आख़िर ख़बर ही जीवन है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!