उत्तरकाशी पहुँचे रणजीत रावत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, रावत ने कहा- विजयपाल सजवाण के लिए उमड़ रहा भारी समर्थन है कांग्रेसी लहर की बानगी

TheNewsAdda

उत्तरकाशी: जनपद दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत का गंगोत्री विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। देर सांय उत्तरकाशी पहुंचे रणजीत रावत के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता ताम्बाखानी गेट से शहर के बीच पैदल यात्रा कर “सुमन सभागार” में पहुंचे। जहां कार्यकर्ता के साथ बैठक कर मिशन 2022 के लिए कई अहम मसलों पर चर्चा हुई।

कार्यकारी अध्यक्ष रावत द्वारा 2022 विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को कई अहम टिप्स दिए गये। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा कर कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर है। प्रदेश की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है, महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और निश्चित तौर पर 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। रावत ने कहा इसकी बानगी गंगोत्री विधानसभा में रात्रि के समय में भी लोगों के अंदर दिख रहा उत्साह बता रहा है। उन्होंने पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण की लोकप्रियता ओर कार्यशैली से मिल रहे जनसमर्थन की जमकर प्रशंसा की।


पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कार्यकर्ताओं के जोश के लिए सबका धन्यवाद किया। इस दौरान अनेक लोग भाजपा और अन्य दलों को छोड़कर पूर्व विधायक की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस में सम्मिलित होने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य पाव भगत सिंह रावत, बसपा छोड़ कांग्रेस में सम्मिलित हुए पपेंद्र नेगी, प्रधान चिणाखोली महेश नौटियाल, पूर्व सैनिक बहादुर सिंह नेगी, सेवानिवृत कर्मी पूर्णानंद बलूनी शामिल हुए।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, प्रदेश महामंत्री पूर्व राज्यमंत्री घनानंद नौटियाल, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चौहान, कमल सिंह रावत, शहर अध्यक्ष दिनेश गौड़, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना नौटियाल, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज मिनान, प्रदेश उपाध्यक्ष बचन लाल घलवान, युवा कांग्रेस के मनीष राणा NSUI के सुधीश पंवार अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


TheNewsAdda

TNA

जरूर देखें

01 Oct 2021 4.01 am

TheNewsAddaमहासंघ प्रदेश…

16 Jan 2022 4.14 pm

TheNewsAddaदेहरादून/दिल्ली:…

16 Sep 2021 7.04 am

TheNewsAddaसचिवालय संघ…

error: Content is protected !!