VIDEO मुख्यमंत्री ने शपथ के बाद कहा था देवस्थानम बोर्ड पर करेंगे पुनर्विचार, कल महाराज ने कहा ऐसा विचार नहीं, कौन बताए सरकार क्या करेगी! फिलहाल नाराज पंडा-पुरोहितों ने महाराज का पुतला फूंक डाला है

TheNewsAdda

देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार के सवाल पर सोमवार को मंत्री सतपाल महाराज ने ये कहा

जोशीमठ: मंगलवार को ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति के अध्यक्ष उमेश सती के नेतृत्व में मंत्री सतपाल महाराज का पुतला दहन किया गया। सोमवार को मंत्री महाराज ने कहा था कि राज्य सरकार देवस्थानम एक्ट को वापस नहीं लेगी जिससे चारों धामों की तीर्थ पुरोहित नाराज हैं और इसके बाद आज चारों धामों में सतपाल महाराज का पुतला दहन किया गया।

इसी क्रम में आज जोशीमठ में ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित संघ ने संस्कृति मंत्री महाराज का पुतला दहन किया गया। साथ ही पंडा-पुरोहितों ने ऐलान किया है कि अगर तीरथ सरकार जल्द ही देवस्थानम बोर्ड को भंग नहीं करती है तो ब्रह्मा कपाल संघ 21 जून को काली पट्टी बांधकर सरकार का पिंडदान करेगा। मंत्री महाराज के पुतला दहन में तीर्थ पुरोहित समाज के कई प्रतिनिधि शामिल रहे जिनके नाम इस प्रकार हैं –उमेश सती, देवेंद्र नौटियाल, प्रदीप नौटियाल। आनंद सती, मोहित सती रोहित सती, सौरभ नौटियाल, सागर नौटियाल, हर्षित नौटियाल, गर्व सती, मनोज नौटियाल, अनुज नौटियाल, पुष्पम नौटियाल, चंद्र मोहन नौटियाल, अभिषेक भट्ट, सभी पुरोहित ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत से जुड़े हैं।
रिपोर्ट: नितिन सेमवाल, पत्रकार, जोशीमठ


TheNewsAdda

TNA

जरूर देखें

30 Nov 2021 3.37 am

TheNewsAddaदेहरादून: पर्यटन…

26 Apr 2022 6.04 am

TheNewsAddaमंगलवार को…

15 Aug 2021 5.03 pm

TheNewsAdda केदारनाथ: प्रधानमंत्री…

error: Content is protected !!