
दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी ड्रीम टीम को विभागों का बँटवारा भी कर दिया है। गृहमंत्री अमित शाह को पहली बार गठित मिनिस्ट्री ऑफ को-ऑपरेशन की चार्ज दिया गया है। डॉ हर्षवर्धन के इस्तीफे के बाद मनसुख मांडविया को देश का नया स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। रिटायर्ड आईएएस अश्विनी वैष्णव को नया रेल मंत्री बनाया गया है। जबकि पीयूष गोयल को कॉमर्स के साथ कपड़ा मंत्रालय दिया गया है। स्मृति इरानी तो महिला व बाल विकास मंत्रालय दिया गया है।
मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई जिसमें 15 कैबिनेट और 28 राज्यमंत्री शामिल हैं।
निशंक से इस्तीफा ले लिया गया था, जिसके बाद अब धर्मेंद्र प्रधान को नया शिक्षा मंत्री बनाया गया है। साथ ही कौशल विकास का एडिशनल चार्ज भी प्रधान के पास रहेगा। हरदीप पुरी को पेट्रोलियम मंत्री बनाया गया है, साथ में शहरी विकास मंत्रालय का ज़िम्मा भी रहेगा। कांग्रेस की मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार गिराने में अहम भूमिका निभाने वाले राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया है।
उत्तराखंड से नैनीताल सांसद अजय भट्ट को रक्षा मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय में राज्यमंत्री का ज़िम्मा सौंपा गया है।
टीम मोदी में किसको क्या मिला अब तक
- अमित शाह: गृह मंत्रालय के साथ नई बनी मिनिस्ट्री ऑफ को-ऑपरेशन का ज़िम्मा
- पीयूष गोयल: वाणिज्य, उद्योग और कपड़ा मंत्रालय
- अश्विनी वैष्णव: रेल और सूचना प्रसारण मंत्रालय
- स्मृति ईरानी: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्वच्छ भारत मिशन का ज़िम्मा
- ज्योतिरादित्य सिंधिया: नागरिक उड्डयन मंत्रालय
- पुरुषोत्तम रूपाला: डेयरी और फिशरीज मंत्रालय
- अनुराग ठाकुर: खेल और युवा कल्याण मंत्रालय
- गिरिराज सिंह: ग्रामीण विकास मंत्रालय
- भूपेंद्र यादव: श्रम और पर्यावरण मंत्रालय
- धर्मेंद्र प्रधान: शिक्षा मंत्रालय व कौशल विकास
- हरदीप सिंह पुरी: पेट्रोलियम, शहरी विकास और आवास मंत्रालय
- पशुपति पारस: खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय
- किरन रिजिजू: संस्कृति मंत्रालय
- सर्बानंद सोनोवाल: आयुष मंत्रालय, उत्तर-पूर्व के मामलों का ज़िम्मा भी
राज्यमंत्री
- मीनाक्षी लेखी: विदेश और संस्कृति राज्यमंत्री