सचिवालय संघ मिला सीएम के मुख्य सलाहकार शत्रुघ्न सिंह से, लंबित डीपीसी और सफ़ेद हाथी गोल्डन कार्ड पर माँगी मदद

  दीपक जोशी, अध्यक्ष, सचिवालय संघ
TheNewsAdda

देहरादून: सचिवालय संघ की कार्यकारिणी द्वारा संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी के नेतृत्व में आज हाल ही में नियुक्त हुए मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार शत्रुघ्न सिंह से उनके कार्यालय कक्ष मे शिष्टाचार भेंट की। संघ पदाधिकारियों ने मुख्य सचिव कार्यकाल के दौरान उनके एवं सचिवालय संघ के साथ बीते हुए खट्टे मीठे पलों व अनुभवों को साझा करते हुए चर्चा की गई। संघ की ओर से विश्वास जताया गया कि मुख्य सलाहकार के रूप में शत्रुघ्न सिंह के नियुक्त होने से कार्मिकों के प्रति सकारात्मक रूख व निर्णय तीव्रता से लिए जाने की उनकी पूर्व में रही कार्यशैली का लाभ कार्मिकों को मिलेगा।
सचिवालय संघ की ओर से मुख्य सलाहकार को कार्मिकों की गम्भीर समस्याओं जैसे गोल्डन कार्ड में व्याप्त खामियों का विस्तृत ब्योरा रखा गया। साथ ही सचिवालय प्रशासन विभाग के अधीन विगत 02 वर्ष से अधिक समय से लंबित निजी सचिव संवर्ग में डीपीसी तत्काल कराने की मांग रखी गई।

शत्रुघ्न सिंह, मुख्य सलाहकार, मुख्यमंत्री
 सचिवालय संघ की ओर से  शत्रुघ्न सिंह जी के मुख्य सलाहकार जैसे महत्वपूर्ण पद पर विराजमान होने से सरकार और सचिवालय संघ मे बेहतर सामंजस्य होने तथा सचिवालय सेवा संवर्ग के कार्मिकों की समस्याओं को अब तत्परता से सुने जाने का भरोसा जताया गया। वहीं मुख्य सलाहकार द्वारा संघ को इस बात के लिए आश्वस्त करते हुए राज्य के विकास एवं सचिवालय की कार्य प्रणाली को और अधिक प्रभावी व गरिमामयी बनाए जाने की अपेक्षा भी सचिवालय संघ की कार्यकारिणी से की गई। आज शिष्टाचार भेंट मे संघ की ओर से अध्यक्ष के साथ संघ के उपाध्यक्ष सुनील लखेड़ा, महासचिव  विमल जोशी, कोषाध्यक्ष बची सिंह एवं अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।
    संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी द्वारा आज की शिष्टाचार भेंट के सन्दर्भ मे उम्मीद व्यक्त की है कि शत्रुघ्न सिंह के भारतीय प्रशासनिक सेवा में विभिन्न उच्च पदों पर किए गए कार्य अनुभव का व्यापक सकारात्मक लाभ सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों, राज्य के चहुंमुखी विकास एवं कार्मिक सेवा संघों की ज्वलन्त समस्याओ के निदान मे सहायक सिद्ध होगा।

TheNewsAdda

TNA

जरूर देखें

06 Aug 2021 11.11 am

TheNewsAdda देहरादून: धामी…

04 Aug 2021 3.59 pm

TheNewsAdda देहरादून: उत्तराखंड…

09 Aug 2021 12.13 pm

TheNewsAdda देहरादून: सचिवालय…

error: Content is protected !!