Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
News Buzzन्यूज़ 360

धाकड़ धामी ने यहां किया धुंआधार चुनाव प्रचार: सेवाई में देखा पहाड़ पर रेल चढ़ाने के सपने को हकीकत बनते, कहा- जल्द दो घंटे में पहुंचेंगे कर्णप्रयाग

मुख्यमंत्री धामी ने नगर निकाय चुनाव में कर्णप्रयाग और गौचर के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में की रैली, मांगे वोट

Share now
  • भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनने से विकास कार्य तीन गुना तेजी से बढ़ेंगे : मुख्यमंत्री
  • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल सेवा शुरू होने से महज 2 घंटे में कर्णप्रयाग से ऋषिकेश पहुंचा जा सकेगा: मुख्यमंत्री 
  • मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत सेवाई रेलवे स्टेशन में संचालित कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण
  •  ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना उत्तराखंड के लिए वरदान साबित होगी : मुख्यमंत्री
  • रेल परियोजना के पूरा होते ही आसान हो जाएगा पहाड़ का सफर : मुख्यमंत्री 
  • प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किए गए विकास कार्यों को देखकर कांग्रेस हताश: मुख्यमंत्री 

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीजेपी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए नगर निकाय चुनाव प्रचार में कूद पड़े हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री धामी ने जहाँ चमोली जिले के कर्णप्रयाग में धुंआधार चुनाव प्रचार कर कर्णप्रयाग से भाजपा प्रत्याशी गणेश शाह एवं गौचर से पार्टी प्रत्याशी अनिल नेगी के पक्ष में बाइक रैली एवं जनसभा की। वहीं,कर्णप्रयाग के सेवाई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की प्रगति के बारे में जानकारी ली। दरअसल, ऋषिकेश -कर्णप्रयाग वो महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है जिसके माध्यम से दशकों से उत्तराखंड के पहाड़ में रेल चढ़ाने का जो सपना सपना ही बना हुआ था वह साकार होने जा रहा है। सीएम धामी ने चुनाव प्रचार के मोर्चे पर डबल इंजन सरकार के विकास के इस अहम प्रोजेक्ट के ज़रिए पहाड़ के वोटर्स को निकायों में बीजेपी प्रत्याशियों की जीत दिलाकर ट्रिपल इंजन सरकार गठन का संदेश दिया है।

 मुख्यमंत्री ने जनता से कर्णप्रयाग और गौचर के निकाय चुनाव में दोनों भाजपा प्रत्याशियों को अपना समर्थन देकर विजयी बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि देश और प्रदेश के साथ निकायों में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनने से विकास कार्य तीन गुना तेजी से बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास को लगातार आगे बढ़ा रही है। सीएम ने कहा कि भगवान बद्रीनाथ के धाम में मास्टर प्लान का कार्य गतिमान है तथा बाबा केदारनाथ धाम का दिव्य और भव्य निर्माण कार्य हुआ है। शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हर क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया है।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि गौचर के लिए हवाई सेवा प्रारंभ हो गई है। आने वाले समय में इस क्षेत्र को छोटी हवाई सेवाओं से भी जोड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल सेवा शुरू होने से महज 2 घंटे में कर्णप्रयाग से ऋषिकेश पहुंचा जा सकेगा। जल्द ही इसका कार्य पूर्ण होगा। प्रदेश में 20 मॉडल डिग्री कॉलेजों की स्थापना की जा रही है।
सीएम ने कहा कि उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य है जहां हेली एम्बुलेंस के माध्यम से मरीजों को ऋषिकेश एम्स पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य पूरा होने से क्षेत्र में समृद्धि आएगी और यहां विकास को नई रफ्तार मिलेगी। राज्य में विभिन्न औद्योगिक विकास और गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कर्णप्रयाग तहसील के गांव को एस्ट्रो विलेज के रूप में विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भू धंसाव से प्रभावित 205 परिवारों को भी मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। उनके विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून, लागू किया गया है।
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता के आशीर्वाद से यूसीसी विधेयक पारित करने वाला देश में पहला राज्य हमारा राज्य है। राज्य सरकार इसे जल्द लागू करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की नियत सही नहीं है। कांग्रेस के प्रत्याशी जीतने के बाद जनता से दूरी बना लेंगे। कांग्रेस पार्टी जनहित की योजनाओं का विरोध कर रही है। कांग्रेस पार्टी, प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को देखकर दुखी है। उन्हें दुख है कि देश और राज्य में विकास हो रहा है, और देश में राम मंदिर बन गया है। कश्मीर से धारा 370 हटाने का सबसे ज्यादा दुख कांग्रेस को है।
इस दौरान कर्णप्रयाग से बीजेपी विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भोपाल राम टम्टा, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, भाजपा से नगर पालिकाओं के अध्यक्ष प्रत्याशी गणेश शाह ( कर्णप्रयाग) , प्रत्याशी अनिल नेगी ( गौचर) एंव अन्य लोग मौजूद रहे।

सेवाई रेलवे स्टेशन पर किया ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के कार्यों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद चमोली के कर्णप्रयाग, सेवाई में संचालित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों से रेलवे स्टेशन पर किए जा रहे कार्यों, अवस्थापना सुविधाओं और परियोजना की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परियोजना में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे श्रमिकों से मुलाकात कर उनका भी कखाओ हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अब पहाड़ों तक रेल पहुंचने का सपना पूरा हो रहा है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन की सौगात के माध्यम से प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के प्रति उनका विशेष प्रेम और विकसित भारत की सोच को दर्शाया है।
 रेल लाइन उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगी: सीएम धामी
 मुख्यमंत्री ने देवभूमि की जनता की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अवस्थापना विकास के क्षेत्र में प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड राज्य को अनेक सौगातें दी हैं। इनमें ऑल वेदर रोड, हवाई कनेक्टिविटी एवं रेल लाइनों के निर्माण से उत्तराखंड में आवागमन के साथ सभी प्रकार की सुविधाएं शामिल है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन बनने के बाद उत्तराखंड के चारों धाम रेल कनेक्टिविटी से जुड़ जाएंगे।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद प्रदेशवासियों को न केवल यहां यातायात की सुविधा मिलेगी, बल्कि बद्रीनाथ और केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को भी इसका भरपूर लाभ मिलेगा। यात्रियों को शीतकालीन यात्रा में भी सहुलियत मिलेगी।
सीएम ने कहा कि यह रेल परियोजना वर्तमान के साथ भविष्य को भी सुधारेगी और राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी। रेल परियोजना के अधिकारियों ने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की लंबाई 125 किलोमीटर है। इसमें 16 टनल और 12 स्टेशन बन रहे है। आगामी 2026 दिसंबर तक इस परियोजना का अधिकांश कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। कर्णप्रयाग का रेलवे स्टेशन सेवाई में बन रहा है। गौचर के भट्टनगर से सेवाई तक 6.3 किलोमीटर स्केप टनल विगत 25 दिसंबर को ब्रेक थ्रू हो चुकी है, जबकि 6.2 किलोमीटर मेन टनल आगामी मार्च में ब्रेक थ्रू हो जाएगी। मेन टनल पर अब मात्र 695 मीटर का काम शेष है जिस पर दोनों ओर से काम चल रहा है।
रेल परियोजना के अधिकारियों ने बताया कि सेवाई में परियोजना के तहत एक रोड ब्रिज और एक रेल ब्रिज का कार्य भी प्रगति पर है। इस अवसर पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू, जिलाधिकारी संदीप तिवारी, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, रेल विकास निगम के एजीएम अजय कुमार, डीजीएम भूपेंद्र सिंह, उप प्रबंधक लोकेश सिंह व कुनाल कुमार आदि मौजूद थे।
Show More

The News Adda

The News अड्डा एक प्रयास है बिना किसी पूर्वाग्रह के बेबाक़ी से ख़बर को ख़बर की तरह कहने का आख़िर खबर जब किसी के लिये अचार और किसी के सामने लाचार बनती दिखे तब कोई तो अड्डा हो जहां से ख़बर का सही रास्ता भी दिखे और विमर्श का मज़बूत मंच भी मिले. आख़िर ख़बर ही जीवन है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!